12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमहिला होने के चलते मेरे साथ भेदभाव हो रहा है... तेलंगाना गवर्नर...

महिला होने के चलते मेरे साथ भेदभाव हो रहा है… तेलंगाना गवर्नर सुंदरराजन का केसीआर पर हमला

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्यपाल के पद को अपमानित किया है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि राज्य सरकार ‘महिला राज्यपाल’ होने की वजह से उनके साथ भेदभाव कर रही है। सुंदरराजन अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं।

उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ टीआरएस की एमएलसी के कविता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय सरकार को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया है।

‘सोचा नहीं था कि इतनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा’
सुंदरराजन ने कहा, ‘तीन साल पहले आज ही के दिन जब मैंने तेलंगाना की राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था, तब मैंने वास्तव में सोचा था कि मुझे राज्य के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए … लेकिन इसे संभव बनाने के लिए मैंने जो भी पहल की, वह आसान नहीं थी। (राज्य में) सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति तक को भी इतनी बाधाओं का सामना करना पड़ा है।’

सुंदरराजन ने ‘संमक्का-सरक्का जतारा’ के आदिवासी उत्सव में शामिल होने के लिए आठ घंटे तक सड़क मार्ग से यात्रा करने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि तब राज्य सरकार ने कथित तौर पर यह नहीं बताया था कि उनके कार्यालय की ओर से मांगा गया हेलीकॉप्टर प्रदान किया गया या नहीं।

‘भेदभाव भी मुझे रोक नहीं पाया’
राज्यपाल ने कहा, ‘जब भी हम लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, निश्चित रूप से, मुझे कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा … हर राज्य अपना इतिहास लिखता है। और (पिछले) तीन वर्षों में राज्य ने इतिहास लिखा है कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया जाता है। लेकिन यह भेदभाव भी इस राज्यपाल को नहीं रोक पाया।’

‘प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ’
सुंदरराजन ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि राज्यपाल के साथ बुरा बर्ताव किए जाने के बारे में इतिहास को ‘नकारात्मक’ तरीके से लिखा जाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार किसी में दोष निकालने का नहीं है, बल्कि राज्यपाल के उच्च पद का सम्मान किया जाना चाहिए। सुंदरराजन ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से वंचित करने, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने और उनकी आधिकारिक यात्राओं के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने की ओर इशारा किया।

टीआरएस का पलटवार
तमिलनाडु गवर्नर ने कहा कि हालांकि, वह इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहतीं, लेकिन तेलंगाना के लोगों को वास्तविकता पता होनी चाहिए। टीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता ने राज्यपाल के बयानों पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने ट्वीट किया, ‘तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय एक राजनीतिक मंच में बदल गया है, जो टीआरएस सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने को आतुर है।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...