12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजिस कर्ली क्लब में पार्टी के बाद हुई थी सोनाली फोगाट की...

जिस कर्ली क्लब में पार्टी के बाद हुई थी सोनाली फोगाट की मौत, उसे गिराने पहुंचा बुलडोजर

Published on

पणजी,

गोवा में जिस कर्ली क्लब में बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत हुई थी, उस क्लब पर कार्रवाई शुरू हो गई है. प्रशासन की ओर से कर्ली क्लब को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पुलिसकर्मियों को क्लब के बाहर तैनात कर दिया गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गोवा के ‘रेस्टोरेंट कर्ली’ के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कर्ली क्लब को गिराए जाने का रास्ता साफ हो गया था.

कर्ली रेस्तरां के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक याचिका दायर की थी. इसमें गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिटी के कर्ली रेस्तरां को गिराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. एनजीटी ने मामले में सुनवाई के बाद कर्ली रेस्तरां की याचिका को खारिज कर दिया. मतलब NGT ने भी कर्ली रेस्तरां को गिराने का रास्ता साफ कर दिया.

दरअसल, GCZMA ने 21 जुलाई 2016 को कर्ली रेस्तरां को गिराने का आदेश दिया था. इसमें कहा गया था कि कर्ली नो डेवलपमेंट जोन में अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके खिलाफ कर्ली रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स ने एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की थी. इस अपील को 6 सितंबर 2022 को एनजीटी ने खारिज कर दिया. हालांकि 7 सितंबर को गोवा सरकार ने कर्ली को लेकर दिए गए आदेश के रिव्यू और दोबारा सुनवाई के लिए एनजीटी में एफिडेविट दिया.

27 अगस्त को गिरफ्तार हुआ था मालिक
इससे पहले गोवा पुलिस ने 27 अगस्त को कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया था. इस केस में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के बाद सुधीर और सुखबिंदर को गिरफ्तार किया था. सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे. दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान थे.

पुलिस ने जब्त किया सीसीटीवी फुटेज
वहीं, गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन टिक टॉक स्टार बार-बार उसे रोक रही हैं, वे वो पदार्थ पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है.

सोनाली और उनके स्टाफ मेंबर कर रहे थे डांस
एक चश्मदीद ने बताया था कि सोनाली उस दिन डांस पार्टी में शामिल हुई थीं. सोनाली और उनके स्टाफ के मेंबर डांस कर रहे थे. लेकिन तभी अचानक से सोनाली की तबीयत बिगड़ने लगी थी. थोड़ी देर बाद सोनाली को वहां से निकलना पड़ा था. चश्मदीद ने बताया कि जब सोनाली की तबीयत खराब हुई तो वहां अफरातफरी मचने लगी थी. वहां भीड़ एकत्र हो गई थी. सभी लोग उसी तरफ जा रहे थे. मैंने पहचान लिया था कि यह सोनाली है. तभी मैंने देखा कि कुछ लोग सोनाली को टॉयलेट की ओर लेकर जा रहे थे. लेकिन वह काम का वक्त था. सभी व्यस्त थे. इसलिए हम हर एक्टिविटी को ध्यान से नहीं देख पा रहे थे. बाद में हमें लगा कि ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...