15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअपनी सीट तक सीमित रहो, महुआ मोइत्रा पर फिर खुलेआम बरसीं ममता...

अपनी सीट तक सीमित रहो, महुआ मोइत्रा पर फिर खुलेआम बरसीं ममता बनर्जी

Published on

नई दिल्ली

ममता बनर्जी ने एक बार फिर से अपनी पार्टी की आक्रामक तेवर रखने वालीं सांसद महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। उन्होंने महुआ से साफ कहा है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र पर ध्यान दें और संगठन के कामकाज में दखल न दें। महुआ मोइत्रा कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। कोलकाता में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की मीटिंग में नादिया की करीमपुर विधानसभा सीट को लेकर कहा कि वह यहां के मामलों को मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहिर पर ही छोड़ दें। दरअसल करीमपुर से 2016 में महुआ मोइत्रा विधायक चुनी गई थीं और इसके चलते वहां से उनका खास लगाव रहा है। वह वहां के मामलों में भी दखल देती रही हैं, जिसे लेकर अब ममता बनर्जी ने उन्हें चेताया है।

टीएमसी ने महुआ मोइत्रा को लोकसभा चुनाव में उतार दिया था और फिर उपचुनाव में बिमलेंदु सिन्हा रॉय को जीत मिल गई थी। इसके अलावा वहां का प्रभारी अबू ताहिर को बनाया गया था। इसी पर बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि करीमपुर विधानसभा क्षेत्र अब महुआ मोइत्रा के अधिकार क्षेत्र में नहीं है बल्कि अबू ताहिर उसके प्रभारी हैं। वह वहां के मामलों को देख लेंगे। दरअसल बीते कुछ दिनों में महुआ मोइत्रा की शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि महुआ करीमपुर के मामलों में दखल देती हैं और समानांतर संगठन चलाती हैं। इसमें कुछ नेताओं और इलाके के अधिकारियों का सहयोग है। यही नहीं उन पर पार्टी की गाइडलाइंस को भी नजरअंदाज करने के आरोप लगते रहे हैं।

महुआ मोइत्रा के दखल से स्थानीय विधायक समेत कई नेता नाराज थे। अब ममता बनर्जी की ओर से महुआ को फटकार लगाए जाने पर विधायक बिमलेंदु सिन्हा रॉय ने खुशी जताई है और कहा है कि यह करीमपुर के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। सिन्हा ने कहा कि महुआ मोइत्रा करीमपुर में आकर सिर्फ समस्याएं ही पैदा करती हैं। उनकी मौजूदगी के चलते करीमपुर में संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। सिन्हा रॉय ने कहा, ‘मैं करीमपुर से दो बार का विधायक हूं। वह अकसर यहां आती हैं, लेकिन मुझे इग्नोर किया जाता है। वह अपने पालतू बीडीओ के जरिए यहां काम करती हैं। वह मुझे यहां काम तक नहीं करने देती हैं। इसलिए यह पूरा मामला ममता बनर्जी तक पहुंचा।’

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...