15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यतो ये थी केशव मौर्य को ऑफर देने के पीछे सपा सुप्रीमो...

तो ये थी केशव मौर्य को ऑफर देने के पीछे सपा सुप्रीमो अखिलेश की चाल

Published on

लखनऊ

यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायक लाने पर सीएम बनाने का ऑफर देने के पीछे पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की आखिर कौन सी सियासी चाल है? इस बारे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव यूपी में पिछड़ों को पूरी तरह अपने पक्ष में गोलबंदी कराने के लिए अब नया दांव चल रहे हैं। अब वह भारतीय जनता पार्टी में अगड़ा बनाम पिछड़ा का सवाल खड़ा करने की कोशिश में हैं। केशव मौर्य को सीएम बनाने की मुहिम का राग उन्होंने शायद इसीलिए छेड़ा है। हालांकि इसका माकूल जवाब उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दे दिया है लेकिन सपा मुखिया इस सवाल को और गहराने की तैयारी में हैं।

विधानसभा चुनाव तो 2027 में होना है। पर 18-19 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा पिछड़ा बनाम अगड़ा की पिच पर खेलना चाहती है। इसके जरिए वह जहां तमाम पिछड़ी जातियों में पैठ बढ़ाने की कोशिश में है, वहीं वह नई चुनौती बन कर उभर रहे शिवपाल यादव की पार्टी को भी अप्रसांगिक बनाने की जुगत में है।

सपा जातिगत जनगणना करा कर आबादी के हिसाब से सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग काफी समय से कर रही है। इसके साथ ही अब अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल करने का मुद्दा गर्माया हुआ है। पर सपा को अहसास है इस मुद्दे पर शोर शराबा करने के बावजूद उससे पिछड़ों को साधने में शायद उतनी सफलता न मिले। भाजपा की पिछड़ों को लामबंद करने की कोशिशों के आगे सपा की रणनीति कितनी कामयाब रही है, यह पिछले कई चुनावों से साफ हो गया है। ऐसे में सपा एक खास रणनीति के तहत भाजपा के विधायकों में असंतोष की बात को उछाल रही है। इसी के साथ जब केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने की बात उसने यूं ही नहीं उछाल दी। यह सपा भी जानती है कि सौ विधायक लेकर भाजपा छोड़ कर उसके साथ आने की बात महज शोशेबाजी ही है। पर इससे वह पिछड़ों में अपना मुख्यमंत्री होने की बात को बिठाने में लगी है। अखिलेश यादव खुद पिछड़े वर्ग से हैं।

पहले की रणनीति से सपा को उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ फायदा
अखिलेश ने पिछले पांच सालों में बड़ी तादाद में पिछड़े व दलित वर्ग में थोड़ा बहुत असर रखने वाले दो दर्जन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था। इस साल के विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान जैसे कद्दावर नेता भाजपा सरकार में मंत्री पद छोड़ कर सपा में आ गए थे। बसपा के बड़े चेहरे लालजी वर्मा, रामअचल राजभर ने सपा का दामन थामा।

ओम प्रकाश राजभर, केशव देव मौर्य, पल्लवी पटेल जैसे नेताओं को साथ लिया। माहौल ऐसा बना कि सपा की धूम मचने जा रही रही है, लेकिन नतीजों में भाजपा ने बहुत आगे निकलते हुए सरकार बना ली। रालोद को भी साथ लिया। हालांकि इस तरह की तगड़ी घेराबंदी से सपा को थोड़ा लाभ जरूर हुआ इसी कारण उसी सीटें 47 से बढ़कर 111 हो गईं। सपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार सर्वाधिक 32 प्रतिशत वोट मिला।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...