15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यहैदराबाद: असम CM की सुरक्षा में भारी चूक, शख्स ने छीना माइक

हैदराबाद: असम CM की सुरक्षा में भारी चूक, शख्स ने छीना माइक

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सभा में हंगामा हो गया. वहां एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और उसने जबरन माइक पड़ लिया. उसने सीएम के सामने माइक को तोड़ने की कोशिश की. हंगामे के बाद शख्स को स्टेज से नीचे उतारा गया. पता चला है कि यह शख्स तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी Telangana Rashtra Samithi से है.असम सीएम इस वक्त तेलंगाना के दौरे पर हैं. शुक्रवार को वह हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में जनसभा कर रहे थे.उस दौरान शख्स स्टेज पर आया और माइक को पकड़कर मोड़ दिया. फिर वह हिमंत बिस्वा सरमा से कुछ कहने लगा. तब ही लोगों ने उसको पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया.

फोटो में सफेद कमीज में दिख रहा शख्स नंदू है
मिली जानकारी के मुताबिक, हंगामा करने वाले शख्स का नाम नंदू है. वह TRS पार्टी से जुड़ा है. वह तेलंगाना की Goshamahal विधानसभा का विधानसभा इंचार्ज है. जनसभा से पहले हिमंत बिस्वा सरमा महालक्ष्मी मंदिर भी पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए. सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए. देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है.

यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हिमंत ने सवाल खड़े किए. वह बोले कि भारत में कोई दिक्कत नहीं है. देश पहले से एकजुट है. जिन राज्य में समस्या है उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए. इस तरह की रैली या पदयात्रा का कोई मतलब नहीं है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...