15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यइलाहाबाद यूनिवर्सिटी को पता नहीं और छात्रों से मिल आए ब्रिटिश उच्‍चायोग...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को पता नहीं और छात्रों से मिल आए ब्रिटिश उच्‍चायोग के अफसर

Published on

प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इस बात पर ऐतराज जताया है कि ब्रिटिश उच्‍चायोग के दो अधिकारियों ने बिना सूचना दिए फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्रों के साथ मुलाकात की। विश्‍वविद्यालय ने इसे ‘प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन’ बताया है। यूनिवर्सिटी की ओर से इस मामले की जानकारी शिक्षा मंत्रालय, प्रयागराज जिला प्रशासन और कमिश्‍नर को दी गई है। यून‍िवर्सिटी की प्रवक्‍ता जया कपूर के मुताबिक, ये दोनों अधिकारी 29 अगस्‍त को बिना यून‍िवर्सिटी प्रशासन को बताए छात्रों से मिले थे।

जया कपूर ने कहा, ‘हमें अखबार से पता चला कि ब्रिटिश उच्चायोग के दो अधिकारी एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ विश्वविद्यालय आए थे।’ उन्होंने कहा, ‘ब्रिटिश उच्चायोग के लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से ना तो संपर्क किया और ना ही अनुमति ली। उनका राजनयिक का दर्जा है और उनको उचित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुलपति से मुलाकात करनी चाहिए थी। उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन ना कर सीधे छात्रों से मुलाकात की।’

छात्रों को सुविधाओं की जानकारी दी
इससे पहले नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के दो अधिकारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को बगैर सूचित किए गत 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं से मिले थे। उन्‍होंने छात्रों को ब्रिटेन की सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इन अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलनरत छात्रों से भी मुलाकात की।

आंदोलनकारी छात्रों से भी मिले
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता अजय सिंह सम्राट ने बताया कि गत 29 अगस्त को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ब्रिटिश उच्चायोग के दो अधिकारियों को लेकर छात्रों के पास आई थीं। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग के राजनीतिक एवं द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख रिचर्ड बर्लो और वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार भावना विज ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सम्राट ने बताया कि इन दोनों अधिकारियों ने ब्रिटिश उच्चायोग के जरिए आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। विजेता छात्रा को एक दिन के लिए उच्चायुक्त बनाया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का एक समूह छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठा है। विश्वविद्यालय ने स्नातक शिक्षा की फीस लगभग 400 प्रतिशत बढ़ा दी है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...