15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यकंटेनर में रखे कबाड़ से मिली 200 करोड़ की ड्रग्स, गुजरात ATS...

कंटेनर में रखे कबाड़ से मिली 200 करोड़ की ड्रग्स, गुजरात ATS का ऑपरेशन ‘गियर बॉक्स’

Published on

अहमदाबाद

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और राजस्व खुफिया निदेशालय की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये कीमत की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था। जो क‍ि दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप का हिस्सा था। यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।

भाटिया ने संवाददाताओं से कहा क‍ि गुजरात एटीएस को मिली एक व‍िशेष सूचना के आधार पर, एटीएस और डीआरआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर छापा मारा था। जहां उनका ध्यान एक कंटेनर पर गया था, जो दुबई से फरवरी में वहां पहुंचा था। उन्होंने कहा कि धातु के स्क्रैप में पाए गए 36 गियर बॉक्स में से 12 पर सफेद स्याही के निशान थे। उन्होंने कहा कि इन गियर बॉक्स को खोलने पर सफेद पाउडर के 72 पैकेट पाए गए।

39.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
डीजीपी ने बताया क‍ि फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि पैकेट में 39.5 किलोग्राम हेरोइन थी। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 197.82 करोड़ रुपये है। जांच अब भी जारी है क्योंकि अधिकारियों ने बाकी गियर बॉक्स को भी खोलने का फैसला किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि कंटेनर को फिर से कोलकाता से किसी अन्य देश में भेजा जाना था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...