15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपटना में RJD नेता के बेटे की दबंगई! थाने में घुसकर DSP...

पटना में RJD नेता के बेटे की दबंगई! थाने में घुसकर DSP के साथ बदतमीजी

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अशरफ अहमद पर पुलिस थाने में घुसकर डीएसपी से बदसलूकी करने का आरोप लगा है.हालांकि इसके बाद अशरफ अहमद को पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. उनके पिता अनवर अहमद को भी थाने में ही रखा गया है.

पटना के पीरबहोर थाना में आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अशरफ अहमद ने डीएसपी अशोक सिंह से बदसलूकी की थी. गुरुवार की रात पटना के इसी इलाके में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था जिसके बाद पुलिस एक दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने लाई थी.

पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के दौरान ये घटना हुई. बाद में अशरफ के पिता अनवर अहमद भी थाने पहुंचे.अशरफ वार्ड नंबर 40 के पूर्व पार्षद हैं. वहीं डीएसपी से बदसलूकी के सवाल पर अशरफ ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि सबकुछ सीसीटीवी में कैद है और जांच में सच्चाई सामने आ जायेगी.

क्या है पूरा मामला
बता दें कि एक दिन पहले पटना के पीरबहोर थाना इलाके में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था और दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें पीटा था.असमाजिक तत्वों के हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

पीरबहोर थाना के एसएचओ सबिउल हक़ ने बताया की गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पटना मार्केट के पास चार लोगों को एक जगह बैठे हुए देखा. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे जिसके बाद हमने उनमें से दो लोगों को दौड़कर पकड़ लिया.

एसएचओ के मुताबिक उसके बाद पकड़े गए लोगों के सहयोगियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एक कॉन्स्टेबल को चोट लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी बदमाशों को अपराधियों ने हमला कर छुड़ा लिया और मौके से भाग गए.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...