12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीति2024 के लिए क्या है देश का सियासी मूड, जानें पीएम मोदी...

2024 के लिए क्या है देश का सियासी मूड, जानें पीएम मोदी को कितना टक्कर दे पाएगा विपक्ष

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में अभी 18 महीने का वक्त बचा है लेकिन देश में बीजेपी के साथ ही विपक्ष भी तैयारियों में जुट गए हैं। क्या विपक्ष के पास पीएम मोदी की टक्कर का नेता है। इसको लेकर एबीपी न्यूज ने देश के सियासी मूड को लेकर सर्वे किया। पहले देश का सियासी मूड को लेकर सर्वे में सवाल पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब होंगे। इस सवाल के जवाब में 56 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा। वहीं, बीजेपी इसे सत्ता की भूख बता रही है। दूसरी तरफ, लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार के विपक्षी दल का नेता बनने पर बीजेपी को फायदा होगा। सर्वे में 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार के पीएम पद का उम्मीदवार बनने से बीजेपी को फायदा होगा।

क्या भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को फायदा होगा?
सर्वे में सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से फायदा होगा। इस सवाल के जवाब में 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे कांग्रेस को फायदा होगा। वहीं, दूसरी तरफ 50 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे फायदा नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस पार्टी का यदि बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा तो इसका फायदा होगा? इस सवाल के जवाब में 64 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यदि गांधी परिवार से बाहर कांग्रेस अध्यक्ष होगा तो इससे पार्टी का फायदा होगा।

2024 में मोदी के लिए चुनौती बनेंगे केजरीवाल?
सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि क्या अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के लिए चुनौती बनेंगे। इस सवाल के जवाब में 67 फीसदी लोगों ने कहा कि हां, केजरीवाल पीएम मोदी के लिए चुनौती बनेंगे। जबकि 23 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी के लिए केजरीवाल चुनौती नहीं बनेंगे। इस को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट का भी मानना है कि अरविंद केजरीवाल का जो तौर तरीका है, वो बिल्कुल पीएम मोदी जैसा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी ट्रोल आर्मी की तरह हवा बनाने में कामयाब रहते हैं।

यूपी में मदरसो का सर्वे सही या गलत?
यूपी में मदरसों का सर्वे को लेकर भी सवाल किया गया। क्या यूपी में मदरसों का सर्वे होना चाहिए? इस सवाल के जवाब में 69 फीसदी लोगों ने कहा कि हां, सर्वे होना चाहिए। 31 फीसदी लोगों ने कहा कि मदरसों का सर्वे नहीं होना चाहिए। वहीं, यूपी में मदरसों के सर्वे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि सर्वे होना चाहिए लेकिन इसके पीछे नीयत क्या है, यह जरूरी है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार को नेकनीयती से काम करना चाहिए।

मदरसों के सर्वे से बीजेपी को फायदा होगा?
क्या यूपी की तरह देशभर में मदरसों का सर्वे होने चाहिए? इस सवाल के जवाब में 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां, देश में यूपी की तर्ज पर मदरसों का सर्वे होना चाहिए। वहीं, 25 प्रतिशत लोग इसके खिलाफ थे। क्या मदरसों के सर्वे से बीजेपी को फायदा होगा। इस सवाल के जवाब में 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां, इससे बीजेपी को फायदा होगा। इससे साफ साबित होता है कि मदरसों के सर्वे का सीधा-सीधा राजनीतिक रूप से फायदा उठाने की विपक्ष की बात सही साबित हो रही है।

जाति धर्म के मुद्दों पर भारी पड़ेगा मोदी फैक्टर
क्या लोकसभा चुनाव में जाति धर्म के मुद्दों पर मोदी फैक्टर भारी पड़ेगा। इस सवाल को के जवाब में 60 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के पक्ष में जवाब दिया। 60 फीसदी लोगों ने कहा कि हां पीएम मोदी का फैक्टर जाति-धर्म के मुद्दों पर भारी पड़ेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...