13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'नितिन गडकरी हमारे साथ आएं, हम उनका समर्थन करेंगे,' कांग्रेस ने दिया...

‘नितिन गडकरी हमारे साथ आएं, हम उनका समर्थन करेंगे,’ कांग्रेस ने दिया न्योता

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी में नितिन गडकरी नाराज चल रहे हैं और वहां जो हालात हैं, वो ठीक नहीं हैं. हम उन्हें बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने का आमंत्रण देते हैं. वे हमारे साथ आएं. हम उनका समर्थन करेंगे. पटोले ने ये भी कहा कि वे जल्द ही गडकरी से मिलेंगे.

नाना पटोले अकोला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा- कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. इसमें किसी भी पदाधिकारी नेता को बोलने का पूरा अधिकार है, लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं है जिस तरह से हाल ही में नितिन गडकरी का पार्टी में जो हाल चल रहा है, वह ठीक नहीं कहा सकता है.

केंद्र के खिलाफ बोलने पर ED-CBI लगाई जाती है
उन्होंने कहा- नितिन गडकरी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं- आइए हमारे साथ. हम आपको सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं. जिस तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले पर ईडी-सीबीआई लगाई जाती है, वह हमारे पास नहीं है.

गडकरी का सपोर्ट करने के लिए तैयार
उन्होंने आगे कहा- हम इस संबंध में नितिन गडकरी से बात करने वाले हैं. हम नितिन गडकरी से मिलेंगे और उन्हें हम कांग्रेस में आने का आमंत्रण देंगे. पटोले ले कहा कि गडकरी कांग्रेस में आए, हम उनको सपोर्ट करने के लिए भी तैयार हैं.

यूपी में अखिलेश दे चुके हैं ऑफर
इससे पहले यूपी में भी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर ऑफर दिया गया था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि अगर वे अपने 100 विधायकों के साथ सपा में शामिल हो जाएं, तो उन्हें मुख्यमंत्री बना दूंगा.

 

Latest articles

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भोपाल अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए...

हमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी...

घरेलू गैस की किल्लत थमी, पर कमर्शियल सिलेंडरों के लिए मची मरामारी

भोपाल राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत पर काफी हद तक अंकुश लग गया...

होटल शीशम में ‘नारी शक्ति सम्मान’ समारोह,प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमपी नगर स्थित होटल शीशम में पूनम संत...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...