12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'भूतों ने किया रेप...', महिला की हत्या और फिर शव से सेक्स...

‘भूतों ने किया रेप…’, महिला की हत्या और फिर शव से सेक्स की फैला दी अफवाह

Published on

गुवाहाटी

असम में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के उदलगुरी जिले में एक 23 साल के युवक ने 42 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। शॉकिंग यह है कि उसने महिला की हत्या के बाद उसके साथ सेक्स किया। महिला का शव बरामद हुआ तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला पर काले साये की अफवाह फैलाई। लोगों और महिला के परिवार को यकीन हो गया कि महिला के साथ सेक्स किसी अदृश्य शक्ति ने कि है। हालांकि मामला खुला तो युवक की पलो खुली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव 6 सितंबर को पोस्टमॉर्टम के लिए खोदकर निकाला गया।

आरोपी ने शुक्रवार को उदलगुरी सदर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने उसे शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

25 अगस्त को हुई घटना
घटना 25 अगस्त की है जब महिला पास के नाले में नहाने गई थी। जब महिला नहा रही थी, तो आरोपी ने पीछे से जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके साथ सेक्स किया। सेक्स करने के बाद उसके शव को फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर यह ड्रामा फैलाया कि महिला की मौत अलौकिक शक्तियों के प्रभाव में हुई है। उसके घर के लोगों ने महिला का शव दफना दिया।

मायकेवालों ने निकलवाया शव
इधर पीड़िता के मायकेवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत की और महिला का शव निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम करने की मांग रखी। महिला का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

उड़ाई अफवाह
पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई कि महिला के साथ सेक्स किया गया था। लेकिन रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत पहले हुई थी और उसके साथ सेक्स बाद में किया गया। इसे लेकर फिर गांव के लोगों ने अफवाह उड़ाई कि यह किसी साये का काम है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू की।

डर कर किया सरेंडर
पकड़े जाने के डर से आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने महिला की पहले हत्या की और उसके बाद उसके शव से सेक्स किया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जिंदा रहते उसका रेप करने के दौरान वह शोर मचा सकती थी और उसकी पहचान सबको बता सकती थी।

उदलगुरी एसपी सुप्रिया दास ने कहा कि लड़के को गिरफ्तार करके उसके ऊपर आईपीसी की धारा 376/302 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी ने महिला से बलात्कार और हत्या करने की बात कबूल कर ली है। महिला दो बेटियों की मां है, जबकि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...