12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहाथ जोड़े, पांव पकड़ा, गिड़गिड़ाया मगर नहीं माने दरिंदे, वैशाली में बॉयफ्रेंड...

हाथ जोड़े, पांव पकड़ा, गिड़गिड़ाया मगर नहीं माने दरिंदे, वैशाली में बॉयफ्रेंड के सामने लड़की से गैंगरेप

Published on

पटना

वैशाली में एक प्रेमी जोड़े को अकेले देखकर मनचलों ने पहले तो दोनों को बंधक बनाकर छेड़खानी की। फिर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतने से भी दिल नहीं भर तो रेप का वीडियो वायरल कर दिया। बिहार और वैशाली को शर्मसार करने वाली ये रेप की घटना वैशाली के जंदाहा थाने की है। जहां 15 साल की नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया की 15 साल की नाबालिग लड़की अपने गांव के एक लड़के साथ थी। कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया और बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की के बयान पर रेप की FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

दरिंदों से रहम की भीख मांगता रहा युवक
पूरी वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है। जहां 10 सितम्बर को थाने के एक गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की पास के ही गांव के एक लड़के के साथ सुनसान इलाके में थी। तभी गांव के 4-5 लड़कों ने उन्हें देख लिया और बंधक बना लिया। लड़की के साथ छेड़खानी की। उसके कपड़े उतार डाले। बंधक बना लड़का दरिंदों के सामने लगातार हाथ जोड़ता रहा तो कभी पांव पकड़ता रहा। लड़का अर्धनग्न हालत में लड़की को छेड़खानी से बचाने की कोशिश करता रहा। लड़की जमीन पर बैठी सुबकती रही। लफंगों ने कभी पुलिस बुलाने तो कभी गांव वालों के सामने उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ बदसलूकी करते रहे। थोड़ी देर बाद दरिंदों ने बंधक बनी लड़की के साथ गैंगरेप किया। उसका वीडियो भी बनाया और छेड़खानी और रेप का वीडियो वायरल कर दिया।

लड़की ने दर्ज कराई FIR
देर शाम लड़की ने जंदाहा थाने में जाकर खुद के साथ हुई छेड़खानी और गैंगरेप की FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। लड़की ने 4-5 लड़कों के खिलाफ छेड़खानी और रेप की FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...