12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP: BJP नेता के भतीजे ने कोचिंग से लौट रही छात्रा से...

UP: BJP नेता के भतीजे ने कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़छाड़, POCSO एक्ट में हुई FIR

Published on

कानपुर,

कानपुर में एक लड़के पर नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. आरोपी लड़का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पार्षद का भतीजा बताया जा रहा है. पीड़िता का कहना है कि पहले भी आरोपी उसके साथ छेड़खानी कर चुकी है. कोचिंग आते-जाते वो उसका पीछा करता था. अब पीड़िता के पिता ने आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता के पिता ने यह भी कहा कि आरोपी के घरवालों को उसकी हरकतों में बारे में बताया था लेकिन उन लोगों ने कोई एक्शन नहीं लिया. बताया जाता है कि पीड़िता कानपुर के चकेरी इलाके की रहने वाली है. पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है. रोज की तहर वो शुक्रवार शाम को अपनी कोचिंग से पढ़कर ई-रिक्शा से घर आ रही थी. तभी रास्ते में गणेश विसर्जन के कारण जाम लगने के कारण ई-रिक्शा रुक गया.

आरोप है कि इसी दौरान तिलक गुप्ता नाम का लड़का अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आया और उसका हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगा. लेकिन छात्रा ई-रिक्शा से बाहर नहीं आई. पूरी घटना पीड़ित छात्रा के पिता की आंखों के सामने हुई. उन्होंने आरोपी लड़के को रोका तो वह दबंगई दिखाने लगा. लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी अपने दोस्तों संग वहां से भाग निकला.

घटना के बाद छात्रा अपने पिता के साथ कृष्णा नगर पुलिस चौकी पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई. छात्रा ने पिता ने बताया कि आरोपी तिलक गुप्ता बीजेपी के पार्षद गोपाल गुप्ता का भतीजा है. तिलक बेटी का कोचिंग आते-जाते पीछा करता है. पहले भी दो बार छेड़छाड़ कर चुका है तब हमने उसके परिवार को इसके बारे में बताया था. लेकिन उस बात का भी कोई असर नहीं हुआ. आरोपी ने फिर से बेटी के साथ सरे बाजार छेड़छाड़ की है. परेशान होकर अब तिलक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

बीजेपी नेता के भतीजे की ओर से नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले पर पुलिस के जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और डीसीपी रविंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामाल दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का धारा 161 का बयान दर्ज करा लिया गया है. अब धारा 164 का बयान अदालत में कराया जाएगा. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

 

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...