9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य2024 चुनाव: भारत को 'BJP मुक्त' बनाएंगे केसीआर, लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी

2024 चुनाव: भारत को ‘BJP मुक्त’ बनाएंगे केसीआर, लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी

Published on

नई दिल्ली,

हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी की. उन्होंने कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल गतिशील शासन की जरूरत है. रूढ़िवादी राजनीति से जनता तंग आ चुकी है. देश में वैकल्पिक राजनीतिक की जरूरत है.

दोनों नेताओं ने विभिन्न राज्यों, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में हो रहे राजनीतिक विकास और अपनाई जा रहीं नीतियों पर चर्चा भी की. सीएम केसीआर ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का गठन विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा और आम सहमति पर पहुंचने के बाद होगा. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि सीएम केसीआर बहुत अनुभवी हैं. तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के पथ पर नेतृत्व करने वाले केसीआर को देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. इस खबर का उन्होंने स्वागत भी किया कि केसीआर जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करेंगे.

राष्ट्रीय पार्टी के एजेंडे पर चर्चा
सीएम केसीआर द्वारा बनाए जाने वाले राष्ट्रीय दल के एजेंडे पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. जिसमें तय हुआ कि भाजपा को रोका नहीं गया तो देश में संकट आ जाएगा. देश वैकल्पिक मंच की प्रतीक्षा कर रहा है. ये मंच ऐसा हो जो संविधान की भावना को सुरक्षित रखे. दोनों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वे देश को धार्मिक घृणा के दलदल में धकेले जाने से बचाएंगे.

तेलंगाना मॉडल की जरूरत
कुमारस्वामी ने सीएम केसीआर को बधाई दी कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद 8 साल की छोटी सी अवधि में तेलंगाना का विकास पूरा देश देख रहा है. बिजली, पानी, कृषि विकास, किसान कल्याण कार्यक्रम व अन्य योजनाओं की देश में चर्चा हो रही है.

लोगों का मिल रहा समर्थन
सीएम केसीआर ने कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी को बताया कि उन पर राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने और तेलंगाना का नेतृत्व करने का दबाव बढ़ रहा है. जिलों के दौरों के दौरान हर जगह जनसभाओं में लोग अपना समर्थन दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास की राह पर चल रहे तेलंगाना में लगातार समस्या खड़ी करने वाली भाजपा का लोग विरोध कर रहे हैं.

2024 में भाजपा मुक्त भारत का संकल्प लें
पेद्दापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गोलमाल पीएम’ कहा. उन्होंने कहा कि पीएम जो कुछ भी कहते हैं वह झूठ होता है. हम सभी को 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए. तभी हम इस देश को बचा सकते हैं. भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की सरकार आने वाली है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...