15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'चोरी' के डर से नहीं चला जनरेटर, स्ट्रेचर पर...

उत्तर प्रदेश : ‘चोरी’ के डर से नहीं चला जनरेटर, स्ट्रेचर पर चीखती चिल्लाती रही महिला मरीज

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला अस्पताल से लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां टॉर्च की रोशनी में डॉक्टरों द्वारा मरीज का इलाज किया जा रहा था. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ.

वीडियो में देखा गया कि डॉक्टर स्ट्रेचर पर लेटी महिला मरीज का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कर रहा है. इस दौरान महिला जोर-जोर से चीख रही है, चिल्ला रही है. उधर वीडियो को लेकर जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आरडी राम का कहना है कि शनिवार को बारिश की वजह से बिजली चली गई थी. अस्पताल में जनरेटर तो है लेकिन उसे चालू करने के लिए बैटरी की जरूरत होती है.

उन्होंने बताया, ”हम बैटरी को जनरेटर के पास इसलिए नहीं रखते क्योंकि उसके चोरी होने का खतरा बना रहता है. इसलिए जब तक बैटरी को जनरेटर तक ले जाया गया, तब तक किसी ने वीडियो बना लिया. जबकि, उसके थोड़ी ही देर बाद जनरेटर को चालू कर दिया गया था. साथ ही उसके थोड़ी देर बाद लाइट भी आ गई थी.” वहीं, कई मरीजों का कहना है कि यहां बार-बार बिजली कटना आम बात हो गई है और अस्पताल प्रशासन आमतौर पर जनरेटर का इस्तेमाल नहीं करता है.

इससे पहले पिछले साल भी बलिया के जिला अस्पताल से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में रोगी का इलाज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. मामले को लेकर तब भी अस्पताल प्रशासन ने गोल मोल जवाब दिए थे. अस्पताल के सीएमएस ने कहा था कि दुर्घटना में घायल एक रोगी इमरजेंसी में पहुंचा था. लेकिन उस वक्त बिजली चली गयी. उन्होंने आगे बताया कि बिजली जाने के बाद दूसरे भवन में स्थित जनरेटर स्टार्ट करने व चेंजर बदलने में कुछ वक्त लगता है. इस दौरान आवश्यक होने के कारण उपचार किया गया. वीडियो में देखा गया कि अस्पताल के कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में मरीज को टांका लगा रहे हैं.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...