15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराहुल की 'विदेशी' टी शर्ट पर गहलोत का शाह पर 'मफलर' अटैक,...

राहुल की ‘विदेशी’ टी शर्ट पर गहलोत का शाह पर ‘मफलर’ अटैक, बताया 80,000 का

Published on

जयपुर

कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ‘महंगी’ और ‘विदेशी’ टी शर्ट को लेकर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। दो पहले गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर में भी राहुल गांधी पर विदेशी टी शर्ट पहन भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तंज कसा था। गहलोत के गृहनगर में शाह ने गहलोत राहुल के साथ ही राजस्थान से जुड़े कई मुद्दों पर घेरा था, कई सवाल उठाए थे। लेकिन सोमवार को चूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने भी अमित शाह पर जमकर जवाबी हमले किए। उन्होंने यहां तक दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता ढाई-ढाई लाख रुपए के चश्मे पहनते हैं।

इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के…इनका मफलर 80000 रुपये का है
मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडियो से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी कामयाब हो रही है। इस कामयाबी की वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा, (भाजपा नेता) एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, जबकि इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं … इनका मफलर 80000 रुपये का है जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं। गहलोत आगे बाेलो, ‘तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग।’

राहुल गांधी की टी शर्ट की कीमत 41000 रुपए!
अशोक गहलोत के अमित शाह और बीजेपी नेताओं को लेकर इस बयान से पहले बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के महंगी टी शर्ट का मुद्दा उछाला था। कथित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने की बात कही गई। इस टी शर्ट को लेकर कई नेताओं के बयान आए। यह भी दावा किया कि राहुल 41000 रुपए की टी शर्ट पहन कर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं’
अशोक गहलोत ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि यात्रा बहुत कामयाबी के साथ चल रही है। जनता से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। राहुल गांधी जो संदेश जो दे रहे हैं जनता उसे अपना रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या गृह मंत्री अमित शाह या बीजेपी के अन्य नेता, सभी भारत जोड़ो यात्रा से बौखला गए हैं। इसी लिए वो राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं। उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है क्या? ये लोग टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं।’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...