समरकंद:
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भीषण बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान को खुला ऑफर दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास 70 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं और इसका अनुभव एससीओ के देशों के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपना अनुभव सहयोगी देशों के साझा करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान इस वक्त सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। वहां लोगों के खाने के लाले पड़ गए हैं।
पाकिस्तान को पीएम ने दे दिया ऑफर
पीएम मोदी ने एससीओ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत को एक मैन्युफैक्चर हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। भारत का युवा मजबूत वर्कफोर्स हमें अधिक प्रतिस्पर्धी बनाता है। इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। जो विश्व की बड़ी इकोनॉमी में सबसे अधिक होगी। उन्होंने कहा कि भारत पीपल सेंट्रिक डिवेलपमेंट मॉडल में बहुत फोकस कर रहा है। हम प्रत्येक क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं। हमारे यहां 70 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। जिममें से 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। हमारे ये अनुभव कई सदस्य देशों के काम आ सकते हैं। इसी उद्देश्य से हम एक नए स्पेशल वर्किंग ग्रुप ऑन स्टार्टअप एंड इनोवेशन की स्थापना करके एससीओ के सदस्य देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान के बुरे हालात
गौरतलब है कि पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हैं। भारत का यह पड़ोसी देश बदहाली और कुदरत की मार झेल रहा है। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यह देश कभी भी दीवालिया घोषित हो सकता है। पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि लोग वहां दाने-दाने को महोताज हो गए हैं। सड़क पर खाने के लिए झगड़ने का वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी के इस ऑफर को एक पड़ोसी देश की मदद के तौर पर पाकिस्तान लेता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
