7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदोस्‍त पुत‍िन के सामने पीएम ने कहा- यूक्रेन युद्ध से दुनिया में...

दोस्‍त पुत‍िन के सामने पीएम ने कहा- यूक्रेन युद्ध से दुनिया में पैदा हुआ भोजन और ऊर्जा संकट

Published on

समरकंद

यूक्रेन युद्ध पर रूस को लेकर अब तक ‘चुप’ रहे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक में इशारों ही इशारों में व्‍लादिमीर पुतिन को बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने ने साफ तौर पर कह दिया कि यूक्रेन संकट की वजह से दुनिया में सप्‍लाइ चेन में कई बाधाएं आई हैं। कोरोना महामारी और यूक्रेन जंग की वजह से पूरा विश्व अभूतपूर्व खाद्य संकट का सामना कर रहा है। यही नहीं इससे ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट का एससीओ के मंच से उल्‍लेख करके पुतिन को इस जंग को जल्‍द खत्‍म करने का इशारा कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि एससीओ को विश्‍वसनीय सप्‍लाई चेन, विविधता लाने और सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने की जरूरत है। इसके लिए हमें बेहतर संपर्क और ट्रांजिंट का अधिकार देने की जरूरत है।’ उन्‍होंने कहा क‍ि भारत एससीओ सदस्‍य देशों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्‍वास का समर्थन करता है। पीएम मोदी ने अपने इस बयान से पुतिन को साफ संदेश दे दिया कि भारत को यूक्रेन जंग से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब तेल और गेहूं के दाम दुनिया में आसमान छू रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ गई है।

यूक्रेन संकट का जिक्र करके एक तीर से दो शिकार
रूस ने भारत को सस्‍ती दरों पर तेल तो मुहैया कराया है लेकिन भारत अमेरिका और पश्चिमी देशों के न‍िशाने पर आ गया है। चीन के खिलाफ जोरदार मोर्चाबंदी बना रहा अमेरिका भारत को एक सहयोगी देश मानता है लेकिन रूस से नई दिल्‍ली की बढ़ती दोस्‍ती उसे पसंद नहीं आ रही है। यूक्रेन की जंग की वजह से अब भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह रूस का विरोध करे और व्‍यापार भी बंद करे। ऐसे में पुतिन के ठीक सामने बैठकर पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट का जिक्र करके एक तीर से दो शिकार किए हैं।

पीएम मोदी ने दोस्‍त पुतिन को साफ तौर संदेश दे दिया कि वह यूक्रेन संकट को जल्‍द से जल्‍द खत्‍म करें। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिका समेत नाटो देशों को भी यह बता दिया है कि वह पश्चिमी विरोधी कहे जा रहे एससीओ में भी सच का साथ देंगे और यूक्रेन के मुद्दे पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे। पीएम मोदी के इस भाषण पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की करीबी नजर थी। हालांकि पीएम मोदी ने सीधे तौर पर यूक्रेन को लेकर पुतिन से कुछ नहीं कहा। रूस यूक्रेन युद्ध को एक विशेष सैन्‍य अभियान बताता है। इससे पहले भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर जब संयुक्‍त राष्‍ट्र में प्रस्‍ताव आया था तब वोटिंग में हिस्‍सा नहीं लिया था। भारत ने रूस के साथ अपनी दोस्‍ती का ख्‍याल रखा था।

अमेरिकी प्रतिबंधों का डर अब भारत पर मंडराने लगा
अब यूक्रेन युद्ध शुरू हुए 6 महीने से ज्‍यादा समय बीत चुका है और पुतिन की यह जंग पूरी दुनिया के लिए संकट बनती जा रही है। इससे पहले चीन ने भी यूक्रेन को लेकर रूस को सुना दिया था। चीन और भारत ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को खारिज करते हुए रूस के साथ अरबों डॉलर का व्‍यापार किया है लेकिन अब दबाव चौतरफा बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों का डर अब भारत पर मंडराने लगा है। ऊपर से रूस की सेना को यूक्रेन में कई इलाकों को गंवाना पड़ गया है। संभवत: यही वजह है कि पीएम मोदी ने यूक्रेन का जिक्र कर अपने दोस्‍त पुतिन को इशारों ही इशारों में सुनाया है और समझाया भी है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...