7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'रिश्ते सुधरने पर अपने आप मिल जाएगा ट्रांजिट', PM मोदी की फटकार...

‘रिश्ते सुधरने पर अपने आप मिल जाएगा ट्रांजिट’, PM मोदी की फटकार पर शहबाज ने अलापा पाकिस्तान का पुराना राग

Published on

समरकंद

शंघाई सहयोग संगठन (sco) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने देश में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करते हुए भावुक हो गए। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कहर इस समय पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि SCO को जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर एक साथ आना चाहिए। क्योंकि आज जो स्थिति पाकिस्तान में है कल वही स्थिति अन्य देशों में भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही शहबाज शरीफ ने भारत को ट्रांजिट का अधिकार देने पर भी पाकिस्‍तान का पुराना राग अलापा और बिना भारत का नाम लिए रिश्‍ते सुधारने पर जोर दिया।

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में आज हर कोने में पानी ही पानी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कार्बन उत्सर्जन एक फीसदी के करीब है, लेकिन फिर भी बाढ़ से हालात खराब है। शहबाज शरीफ ने एससीओ में डॉयलॉग पार्टनर सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, कतर, बहरीन, मालदीव, यूएई और म्यांमार का स्वागत किया। जलवायु परिवर्तन के साथ ही शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान की भी वकालत की।

अफगानिस्तान की वकालत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान का मुद्दा भी SCO शिखर सम्मेलन में उठाया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की है कि अफगानिस्तान के फ्रीज अकाउंट्स को वापस शुरू किया जाए। पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान हमेशा आतंकियों को पनाह देता रहा है, लेकिन SCO शिखर सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। शहबाज ने कहा, ‘पाकिस्तान का पड़ोसी अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान में शांति का मतलब है पाकिस्तान और रीजन में शांति।’

ट्रांजिट के अधिकार पर क्या बोले शहबाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ समिट में इससे पहले अफगानिस्तान के लिए मदद में रोड़ा लगाने पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सदस्य देशों को एक दूसरे को ट्रांजिट का अधिकार देना चाहिए। इस पर शहबाज शरीफ ने कहा, ‘चलिए हम एक मजबूत कनेक्टिविट प्लान बनाते हैं, जिसमें मध्य एशिया के देशों की कनेक्टिविटी हो। ऐसे में पड़ोसी समेत सभी को पूरा ट्रांजिट का अधिकार मिल जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। ये सभी सदस्य देशों की जीत होगी।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...