6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने मोदी को दिया रूस आने का न्यौता, SCO में बोले...

पुतिन ने मोदी को दिया रूस आने का न्यौता, SCO में बोले पीएम- दुनिया हमारी दोस्ती से वाकिफ

Published on

समरकंद

उजबेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में 22वां शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन चल रहा है। शुक्रवार को इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात सकारात्मक रही और उन्होंने यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत और रूस के संबंध पहले से काफी मजबूत हैं। बातचीत के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्यौता दिया और प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में रूस-भारत की रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद जताई। इससे पहले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पुतिन को यूक्रेन पर बड़ा संदेश दे दिया था।|

प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति और चिंताओं के बारे में जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। वहां क्या हो रहा है, हम आपको इसकी जानकारी मुहैया कराते रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि यूक्रेन संकट की वजह से दुनिया में सप्‍लाई चेन में कई बाधाएं आई हैं। कोरोना महामारी और यूक्रेन जंग की वजह से पूरा विश्व अभूतपूर्व खाद्य संकट का सामना कर रहा है। यही नहीं इससे ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।

’22 साल से मजबूत हो रही हमारी दोस्ती’
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को रूस आने का न्यौता दिया। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध मजबूत हुए हैं और दुनिया हमारी दोस्ती से अच्छी तरह परिचित है। हमारी दोस्ती 22 साल से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमें बातचीत से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। पुतिन से वैश्विक मुद्दों पर बात हुई है। कई बार पुतिन से फोन पर भी बातचीत हो चुकी है।

‘शांति के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा’
पीएम मोदी ने कहा कि रूस और भारत की दोस्ती लगातार बढ़ रही है और हमारे संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर काम करना होगा और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। रूस ने भारत को सस्‍ती दरों पर तेल तो मुहैया कराया है लेकिन भारत अमेरिका और पश्चिमी देशों के न‍िशाने पर आ गया है। चीन के खिलाफ जोरदार मोर्चाबंदी बना रहा अमेरिका भारत को एक सहयोगी देश मानता है लेकिन रूस से नई दिल्‍ली की बढ़ती दोस्‍ती उसे पसंद नहीं आ रही है। यूक्रेन की जंग की वजह से अब भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह रूस का विरोध करे और व्‍यापार भी बंद करे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...