6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका: आतंकी हमले में पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट ने माना संदिग्ध, हुई...

श्रीलंका: आतंकी हमले में पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट ने माना संदिग्ध, हुई थी 270 मौतें

Published on

नई दिल्ली,

2019 के ईस्टर आतंकी हमले में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना को कोर्ट ने संदिग्ध माना है. उस आतंकी हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी. सिरीसेना पर आरोप लगा है कि उन्होंने इंटेलिजेंस की तमाम रिपोर्ट्स को नजरअंदाज कर दिया था, उसी वजह से आतंकियों ने वो हमले किए और कई मासूमों की जान चली गई. इस मामले में अब 14 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट में फिर पेश होना है.

जानकारी के लिए बता दें कि ईस्टर मामले की जांच कर रही एक पैनल ने सिरीसेना को इस हमले के लिए जिम्मेदार माना था. कैथोलिक चर्च और मृतकों/पीड़ितों के रिश्तेदारों के दबाव में उस पैनल का गठन किया गया था और फिर उसी पैनल ने सिरीसेना के खिलाफ वो फैसला सुनाया. ये अलग बात रही कि पूर्व राष्ट्रपति लगातार उन दावों को खारिज करते रहे. अभी के लिए श्रीलंका के कोर्ट ने ईस्टर बम ब्लास्ट मामले में सिरीसेना को एक संदिग्ध मान लिया है. उन पर इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स पर ध्यान ना देने का गंभीर आरोप लगा है.

ईस्टर हमले की बात करें तो 21 अप्रैल 2019 को नेशनल तवाहीद जमात (एनटीजेड) के 9 सुसाइड बॉम्बर ने सिलसिलेवार तरीके से तीन चर्च और कई होटलों पर हमला किया था. उन आतंकी हमलों में 270 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...