6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुझे पता है कल आपका जन्मदिन है... पुतिन ने किया मोदी के...

मुझे पता है कल आपका जन्मदिन है… पुतिन ने किया मोदी के बर्थडे का जिक्र, लेकिन क्यों नहीं दी बधाई?

Published on

समरकंद

उजबेकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के 22वें शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। सम्मेलन में हिस्सा लेने समरकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हुई। द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। खबरों की मानें तो पुतिन ने इस दौरान पीएम मोदी को रूस आने का भी न्यौता दिया। बातचीत के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। पुतिन ने एक दिन बाद आने वाले पीएम मोदी के जन्मदिन का जिक्र किया लेकिन उन्हें बधाई देने के बजाय सिर्फ औपचारिक रूप से शुभकामनाएं दे दीं।|

दरअसल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। लेकिन एक दिन पहले वह भारत के बजाय समरकंद में हैं और एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। पुतिन ने एक दोस्त के रूप में पीएम मोदी को बताया कि एक दिन बाद उनका जन्मदिन आने वाला है और हमें यह बात पता है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। पूरा वीडियो देखने पर आपको इसका कारण पता चलेगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले पुतिन
पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, ‘मेरे दोस्त, कल आप अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रूसी परंपराओं के अनुसार हम कभी पहले से बधाई नहीं देते इसलिए फिलहाल मैं यह नहीं कर सकता। लेकिन मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि हमें इस बारे में जानकारी है। हम आपको और मित्र देश भारत को ढेरों शुभकामनाएं देना चाहते हैं। हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।’ पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति और चिंताओं के बारे में जानता हूं।

‘हम चाहते हैं जल्द खत्म हो यूक्रेन युद्ध’
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। वहां क्या हो रहा है, हम आपको इसकी जानकारी मुहैया कराते रहेंगे। पुतिन के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका और यूक्रेन का आभारी हूं क्योंकि संकट में फंसे हमारे हजारों छात्र आप दोनों की मदद से ही बाहर निकल पाए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने कई बड़ी समस्याएं हैं, खासकर विकासशील देशों के सामने, जिनमें खाद्य सुरक्षा, ईंधन सुरक्षा, उर्वरक शामिल हैं और हमें इनसे निपटने के लिए रास्ते निकालने होंगे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...