6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय4 देशों के बीच जंग का मैदान क्यों बना सीरिया? इजरायल ने...

4 देशों के बीच जंग का मैदान क्यों बना सीरिया? इजरायल ने दमिश्क के एयरपोर्ट को किया तबाह

Published on

दमिश्क

पश्चिम एशियाई देश सीरिया दुनिया के चार देशों के बीच जंग का मैदान बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार देर रात इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर एयरस्ट्राइक कर पांच सैनिकों को मार डाला। इजरायल ने यह एयरस्ट्राइक मिसाइलों के जरिए अंजाम दी। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि यह हमला देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हुआ। इस हमले में संपत्ति को भी नुकसान हुआ है, हालांकि इसकी विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीरिया में इजरायल, अमेरिका, रूस और तुर्की आपसी वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। इसमें इजरायल और अमेरिका एक तरफ हैं, जबकि रूस और तुर्की एक खेमे में। तुर्की कई बार अपने निजी हितों को साधने के लिए रूस से भी दगाबाजी कर देगा है।

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इजरायल ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और राजधानी के दक्षिण में अन्य स्थानों पर हवाई हमले किए, जिसमें पांच सैनिक मारे गए और कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। सीरिया ने यह भी दावा किया कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायल की कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, हालांकि कुछ एयरपोर्ट तक पहुंचने में कामयाब रहे। इस बात की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इस हमले से हवाईअड्डा संचालन प्रभावित हुआ है या नहीं। इजरायल की तरफ से इस हमले को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

एलेप्पो के हवाई अड्डे को भी बनाया निशाना
यह भी जानकारी दी गई है कि इजरायल ने दमिश्क हवाई अड्डे के अलावा एलेप्पो में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। इजरायल को आशंका है कि इन हवाई अड्डों के जरिए सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद और लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह की मदद के लिए हथियारों की आपूर्ति की जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि जमीनी मार्ग से सीरिया में हथियार पहुंचाने में आ रही मुश्किलों के कारण ईरान अब हवाई परिवहन का इस्तेमाल कर रहा है। 2011 में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बाद से सैकड़ों हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

चार देशों के बीच जंग का मैदान क्यों बना सीरिया
सीरिया में इजरायल, रूस, अमेरिका और तुर्की जंग लड़ रहे हैं। रूस सीरिया की बसर अल असद सरकार को समर्थन देता है। जबकि, अमेरिका असद सरकार को भ्रष्टाचार के जरिए सत्ता पर काबिज होने का आरोप लगाता रहता है। यही कारण है कि अमेरिका असद सरकार की जगह वहां की सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज, पीपुल्स डिफेंस यूनिट्स, फ्री सीरियन आर्मी जैसे हथियारबंद संगठनों को समर्थन देता है। इजरायल को डर है कि सीरिया के जरिए लेबनान के हिजबुल्लाह और ईरान के मिलिशिया उसके देश के लिए खतरा बन सकते हैं। वहीं, तुर्की दावा करता है कि सीरिया में सक्रिय कुर्द लड़ाके एक अलग देश कुर्दिस्तान की मांग करते हैं, जिसमें उनके देश का एक बड़ा हिस्सा शामिल है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...