6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमारे दोस्त भी हमें भिखारी समझते हैं... फोन करो तो उन्हें लगता...

हमारे दोस्त भी हमें भिखारी समझते हैं… फोन करो तो उन्हें लगता है पैसे मांगेंगे, पाक पीएम का अलग दुख

Published on

इस्लामाबाद

राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की तकलीफ में भयानक बाढ़ ने बड़ा इजाफा किया है। जो चुनौतियां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने थीं, वही नए पीएम शहबाज शरीफ को भी झेलने पड़ रही हैं। वकीलों के एक सम्मेलन में बोलते हुए शहबाज शरीफ ने मुल्क की लचर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि मित्र देश भी यह सोचते हैं कि हम भिखारी हैं। उन्होंने कहा, ‘आज जब हम किसी मित्र देश में जाते हैं या उन्हें फोन करते हैं, तो उन्हें लगता है कि हम उनसे पैसे मांगने आए हैं।’ अपने संबोधन में शहबाज ने भारत के आर्थिक विकास का भी जिक्र किया।

बाढ़ से आई तबाही के बारे में उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले भी अर्थव्यवस्था मुश्किलों से जूझ रही थी लेकिन आपदा ने इसे बदतर हालत में पहुंच दिया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में जब वह प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पतन के कगार पर थी। शहबाज ने इमरान खान नीत पीटीआई सरकार पर महंगाई को बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आईएमएफ के साथ समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया जिससे मौजूदा सरकार के पास कड़ी शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।

‘हमसे पीछे देश आज आसमान से बातें कर रहे’
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान से छोटी अर्थव्यवस्था वाले देश आज हमसे आगे निकल चुके हैं और हम आज 75 साल बाद भी ‘भीख का कटोरा’ लेकर घूम रहे हैं। शहबाज ने कहा, ‘मैं नाम लेकर कहता हूं, अगर एक जमाने में हिंदुस्तान हमसे लोहे के मैदान में आगे था तो हम टेक्सटाइल में उससे आगे थे। हिंदुस्तान के रुपए की कीमत पाकिस्तानी रुपए के मुकाबले कम थी। ऐसे कई देश जिनकी जीडीपी हमसे कम थी, वे आज आसमानों से बातें कर रहे हैं।’

पाकिस्तान के लिए कठिन होंगी आने वाली सर्दियां
उन्होंने कहा कि आज 75 साल बाद पाकिस्तान कहां खड़ा है? यह एक चुभनेवाला सवाल है। हम हर वक्त एक गोल घेरे में ही घूमते रहते हैं। पाक पीएम ने आने वाली सर्दियों में एक संभावित गैस संकट की चेतावनी देते हुए दावा किया कि उन्हें गैस की व्यवस्था करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शहबाज ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने देश में ऐसी तबाही मचाई है जो दुनिया के किसी दूसरे कोने में नहीं देखी गई।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...