6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के 4 हिस्सों को रूस में मिलाने की तैयारी में पुतिन,...

यूक्रेन के 4 हिस्सों को रूस में मिलाने की तैयारी में पुतिन, दिया ये आदेश

Published on

मॉस्को,

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है. पुतिन का ये ऐलान ऐसे वक्त पर आया, जब रूस यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की तैयारी में है. इसके लिए रूस शुक्रवार से इन इलाकों में जनमत संग्रह शुरू कराने जा रहा है. इन इलाकों में रहने वाले लोग 23-27 सितंबर के बीच अपना वोट डाल सकेंगे. उधर, यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने इस जनमत संग्रह को अवैध बताते हुए रूस पर निशाना साधा है.

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में आंशिक तौर पर सेना तैनात करने का आदेश दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस को तबाह और कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं. इन देशों ने हद पार कर दी है. इतना ही नहीं पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ, तो वे रूस के पास उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे. पुतिन ने कहा कि इस चेतावनी को हल्के में लेने की भूल न की जाए.

इन चारों हिस्सों को मिलाने की तैयारी
रूस यूक्रेन के डोनेत्स्क, लुहांस्क, खुरासान और ज़ापोरिज्जिया को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है. पुतिन ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने का आदेश दिया है. पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है. इसी बीच रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा.

पुतिन ने कहा, जो लोग रूस को लेकर ऐसे बयान देते हैं, मैं उन लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि हमारे देश में विनाश के विभिन्न साधन हैं, ये नाटो देशों से ज्यादा आधुनिक हैं. जब हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पहुंचेगा, तो रक्षा के लिए रूस और हमारे लोग निश्चित रूप से इन संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...