6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन को परमाणु हमले से सिर्फ 4 मिनट पहले दी जाएगी चेतावनी......

ब्रिटेन को परमाणु हमले से सिर्फ 4 मिनट पहले दी जाएगी चेतावनी… खौफनाक भविष्यवाणी

Published on

लंदन

रूस यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है जिस संबंध में कई पक्षों की तरफ से चेतावनी आ चुकी है। अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा है कि परमाणु तबाही से बचने की तैयारी करने के लिए ब्रिटेन के पास सिर्फ 4 मिनट का वक्त होगा। अमेरिकी टिकटॉकर @Americansoldier ने शॉर्ट वीडियो ऐप पर यह दावा करते हुए ब्रिटेन को चेतावनी दी है। इस वीडियो के दावे में कितनी सच्चाई यह तो कहना मुश्किल है लेकिन पुतिन लगातार पश्चिम को परमाणु हमले की चेतावनी दे रहे हैं। बीबीसी के साथ इंटरव्यू में पुतिन के एक साथी ने दावा किया कि अगर ब्रिटेन रूस के खिलाफ ‘आक्रामक’ रवैये को जारी रखता है तो लंदन को मिसाइलों से निशाना बनाया जा सकता है।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार भयानक वीडियो की शुरुआत ब्लैक एंड वाइट स्क्रीन के साथ होती है और ‘वॉरटाइम ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ लिखा नजर आता है। वॉयरओवर में सुनाई देता है, ‘ध्यान दें, ध्यान दें। ब्रिटेन पर परमाणु हथियारों से हमला होने जा रहा है। आपके पास आश्रय खोजने के लिए चार मिनट हैं।’ वीडियो में आगे सुनाई देता है, ‘कम्युनिकेशन बुरी तरह बाधित हो गया है। हताहतों की संख्या और क्षति की सीमा फिलहाल अज्ञात है।’

ब्रिटेन पर हमला हुआ तो क्या होगा?
अगर ब्रिटेन पर हमला होता है तो देश की वॉरटाइम ब्रॉडकास्टिंग सर्विस शुरू हो जाएगी और हमले की स्थिति में इमरजेंसी मैसेज भेजे जाएंगे। हमले के वक्त की जाने वाली घोषणा बिल्कुल वैसी होगी जैसी टिकटॉक यूजर के वीडियो में देखी गई। अनुमान है कि यह घोषणा कुछ इस तरह होगी- ‘यह वॉरटाइम ब्रॉडकास्टिंग सर्विस है। देश पर परमाणु हथियारों से हमला किया गया है।’ डरावनी अटकलों के बावजूद कुछ साल पहले प्रोफेसर जॉन प्रेस्टन ने द सन को बताया था, ‘बीबीसी के एक पॉलिसी है जिसे ‘कनेक्टिंग इन ए क्राइसिस’ कहा जाता है। लेकिन जनता के रूप में इसमें क्या प्रोटोकॉल होंगे ये हम नहीं जानते।’

पुतिन ने फिर दी पश्चिम को चेतावनी
टिकटॉक यूजर की भविष्यवाणी व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी के बाद आई है जिसमें उन्होंने ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ के कैंपेन के जवाब में पश्चिम के खिलाफ ‘किसी भी जरूरी साधन’ का इस्तेमाल करने की धमकी दी थी। पुतिन ने कहा कि अगर हमारे देश की अखंडता को खतरा होता है तो हम अपने लोगों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेंगे और यह सिर्फ बयानबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी नागरिकों को लड़ने के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...