6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के लिए मरने की जरूरत नहीं... रिजर्व सैनिकों की तैनाती पर...

पुतिन के लिए मरने की जरूरत नहीं… रिजर्व सैनिकों की तैनाती पर रूस में कोहराम, सैकड़ों गिरफ्तार

Published on

मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही रूस में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी मॉस्को, सबसे बड़े औद्योगिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। एक स्वतंत्र निगरानी समूह ने दावा किया कि इन दोनों शहरों में रिजर्व सैनिकों की तैनाती के विरोधी रैलियों में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मॉस्को में प्रदर्शनकारियों ने ‘नो टू वॉर, लाइफ टू अवर चिल्ड्रन, नो मोबिलाइजेशन’ के नारे भी लगाए। पुतिन की इस सैन्य तैनाती के आदेश के बाद आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन युद्ध और ज्यादा भड़क सकता है।

प्रदर्शनकारी बोले- हम लोगों को मारना नहीं चाहते
इस प्रदर्शन में शामिल वासिली फेडोरोव नाम के छात्र ने कहा कि हर कोई डरा हुआ है। मैं शांति चाहता हूं, यह नहीं चाहता कि रायफल पकड़कर लोगों को गोली मारूं। लेकिन, अब बाहर आना बहुल खतरनाक है, नहीं तो और भी बहुत से लोग मारे जाएंगे। एक छात्रा ओक्साना सिदोरेंको ने कहा कि मैं यह कहने आया था कि मैं युद्ध और सैनिकों के मोबिलाइजेशन के खिलाफ हूं। वे मेरे लिए मेरा भविष्य क्यों तय कर रहे हैं? मैं अपने लिए, अपने भाई के लिए डरी हुई हूं।

पूरे देश में सड़कों पर उतरे लोग, कई गिरफ्तार
रूसी सेना और युद्ध की आलोचना के खिलाफ कठोर कानूनों के बावजूद, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। स्वतंत्र रूसी मानवाधिकार समूह OVD-Info के अनुसार, 38 शहरों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों में 1,300 से अधिक रूसियों को गिरफ्तार किया गया था। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा कि पुलिस ने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने और रैलियां निकालने के प्रयास को विफल कर दिया है। सभी प्रदर्शनों को रोक दिया गया है और उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

युद्ध विरोधियों की अपील- पुतिन के लिए मरने की जरूरत नहीं
इससे पहले युद्ध विरोधी आंदोलन वेस्ना यूथ डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने प्रदर्शनों का आह्वान किया था। वेस्ना ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए अपनी वेबसाइट पर एक अपील में कहा, “हम सैनिकों से रूसी सेना के विशेष अभियान में भाग लेने से इनकार करने और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने का आह्वान करते हैं। आपको पुतिन के लिए मरने की जरूरत नहीं है। रूस में आपकी जरूरत उन लोगों को है जो आपसे प्यार करते हैं। अधिकारियों के लिए आप तोप के चारे की तरह हैं, जहां बिना किसी अर्थ या उद्देश्य के आपको बर्बाद कर दिया जाएगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...