5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब के मदीना में मिला बड़ा खजाना, सरकार हुई खुश

सऊदी अरब के मदीना में मिला बड़ा खजाना, सरकार हुई खुश

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब में सोने और तांबे का नया भंडार मिला है. यह बात सऊदी अरब की सरकार को काफी खुश करने वाली है, क्योंकि सोने के नए भंडार मिलने की वजह से इंटरनेशनल और देश के स्थानीय निवेशक और ज्यादा आकर्षित होंगे, जिससे माइनिंग सेक्टर में ज्यादा निवेश बढ़ने की उम्मीद रहेगी.

सऊदी अरब के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने सोने और तांबे के नए अयस्क स्थलों को मिलने का ऐलान किया है. सऊदी अरब के जिस इलाके में सोने के अयस्क स्थल मिले हैं, वे मदीना के अबा अल-राहा, उम्म अल-बराक शील्ड, हिजाज की सीमाओं पर मौजूद हैं.मदीना के इस इलाके में सोने की खोज इसलिए भी खास है क्योंकि पहले उम्म अल-बराक शील्ड में सोने के अयस्क की कमी थी.

स्थानीय के साथ इंटरनेशनल निवेशक भी होंगे आकर्षित
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में सोने और तांबे के अयस्क स्थलों की हुई नई खोज की वजह से स्थानीय और अंतराष्ट्रीय निवेशकों के आकर्षित होने की उम्मीद की जा रही है. इस खोज से करीब चार हजार नई नौकरियां पैदा होने की भी उम्मीद हैं.सऊदी अरब में हुई नई खोज को लेकर विश्लेषकों का कहना है कि इस नई खोज से सऊदी में खनन के लिए नई संभावनाएं बनेंगी. इसके साथ ही इस क्षेत्र में निवेश की भी ज्यादा संभावनाएं खुलेंगी.

MBS के विजन 2030 को मिलेगी मजबूती
सोने और तांबे के नए भंडारों की खोज सऊदी सरकार के माइनिंग सेक्टर को मजबूत करेगी, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के लिए एक सहारा बनेगा. MBS के इस विजन में साल 2030 तक सऊदी अरब की आर्थिक निर्भरता को तेल से हटाकर अलग-अलग चीजों पर स्थापित करने पर जोर देना है.

आपको बता दें कि सऊदी अरब सोने के सबसे बड़े धारक के रूप में दुनिया में 18वें स्थान पर है और खासतौर पर अरब देशों में अपने भंडार के मामले में सबसे ऊपर है. ऐसे में सोने और तांबे के नए भंडार मिलने से जाहिर तौर पर काफी फायदा सऊदी सरकार को भविष्य में पहुंचेगा. ना सिर्फ स्थानीय ही बल्कि दूसरे देशों के निवेशक भी आकर्षित होंगे और अच्छा निवेश आने वाले समय में देखने को मिलने की आशा है.

जुलाई में सऊदी सरकार के मंत्री ने दिया था बड़ा बयान
बीते जुलाई महीने में सऊदी सरकार में इंडस्ट्री एंड मिनिरल रिसोर्स मिनिस्टर खालिद अल मुदेफेर ने कहा था कि पिछले साल सऊदी अरब में सिर्फ खनन उद्योग में ही 8 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था. मंत्री के अनुसार, माइनिंग के लिए निवेश को प्रोत्साहित करने वाले पारित कानून के बाद विदेशी निवेश में बढ़ोतरी देखी गई.मालूम हो कि साल 2022 की शुरुआत में ही खाड़ी देश सऊदी अरब ने कहा था कि इस दशक के अंत तक सऊदी अरब माइनिंग सेक्टर में 170 बिलियन डॉलर के निवेश की उम्मीद कर रहा है.

 

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...