4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की सड़कों पर उमड़ी देश छोड़कर भागने वालों की भीड़, साइकिलों...

रूस की सड़कों पर उमड़ी देश छोड़कर भागने वालों की भीड़, साइकिलों से भी बॉर्डर पार करने तैयार

Published on

मॉस्को

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज सात महीने पूरे हो गए। सात महीनों तक रूस की जनता अपने राष्ट्रपति के हर फैसले में उनके साथ खड़ी रही लेकिन अब व्लादिमीर पुतिन के एक फैसले ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल पुतिन ने कुछ दिनों पहले यूक्रेन के खिलाफ 3 लाख रिजर्व सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की थी। इसके बाद से बड़ी संख्या में रूस के नागरिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। देश की सीमा से बाहर जाने के लिए लोग सड़क और हवाई मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साफ है कि लोग यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की बर्बर कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनना चाहते। लोगों को भागने से रोकने के लिए एयरलाइंस ने बिना रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के 18 से 65 साल के नागरिकों को फ्लाइट टिकट बेचने से इनकार दिया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रिजर्व सैनिकों में शामिल इवान ने गुरुवार को अपना देश छोड़ दिया था। वह बेलारूस जा रहे हैं। उनका कहना है, ‘जो कुछ भी हो रहा है मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं इसलिए मैंने वहां से निकलने का फैसला किया।’ इवान ने कहा, ‘मुझे ऐसा महसूस हुआ कि दरवाजे बंद हो रहे हैं और अगर अभी मैं यहां से नहीं निकला तो बाद में मैं नहीं जा पाऊंगा।’ वह अपने एक दोस्त के बारे में सोच रहे थे जो अपने दो बच्चों के साथ देश छोड़कर भागने में असमर्थ है।

साइकिलों से भी बॉर्डर पार करने को तैयार
इसी तरह गुरुवार को बस से रूस से जॉर्जिया पहुंचे 29 साल के एलेक्सी ने अपने फैसले के पीछे अपनी जड़ों को बताया। सीएनएन से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा आधा परिवार यूक्रेनी है। मैं अब रिजर्व में शामिल नहीं हूं।’ यूक्रेन युद्ध में पुतिन को लगातार झटके मिल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि रिजर्व सैनिकों की आंशिक तैनाती इस लड़ाई का रुख बदल सकती है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति की इस घोषणा ने लोगों में खलबली मचा दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग यह पता लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि देश से बाहर जाने वाले साधनों में सीट कैसे मिल सकती है, कुछ तो साइकिल से बॉर्डर पार करने पर भी विचार कर रहे हैं।

इन्हें मिलेगी तैनाती में छूट
रूस से लगने वाली देशों की सीमाओं पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रूस-कजाखस्तान बॉर्डर के पास गाड़ियों की तस्वीरें कजाख मीडिया पर देखी जा सकती हैं। लोगों का कहना है कि वह ‘ट्रैफिक जाम में 10 घंटे से फंसे’ हैं। हालांकि रूस का कहना है कि कुछ बैकरों, आईटी कर्मियों और पत्रकारों को यूक्रेन के खिलाफ आंशिक तैनाती से छूट दी जाएगी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि महत्वपूर्ण उद्योगों में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को ‘रूस की वित्तीय प्रणाली के काम को सुनिश्चित करने’ के लिए इस तैनाती से बाहर रखा जाएगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...