4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिंग जोंग उन से भी ज्यादा खतरनाक 'तानाशाह' शी जिनपिंग, विरोध करने...

किंग जोंग उन से भी ज्यादा खतरनाक ‘तानाशाह’ शी जिनपिंग, विरोध करने वाले को दे रहे मौत की सजा

Published on

बीजिंग

चीन में इस हफ्ते दो पूर्व मंत्रियों को मौत और चार शीर्ष अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। ये सभी भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के लिए कथित तौर पर एक ‘राजनीतिक गुट’ का हिस्सा थे। चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। चीन में इन अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों को जिनपिंग के खिलाफ जाने की सजा मिली है। यह चीनी राष्ट्रपति के तानाशाही रवैये को दिखाता है जो आगामी कांग्रेस में राष्ट्रपति के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल हासिल कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक चीन के पूर्व पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर सुन लिजुन को शुक्रवार को रिश्वत लेने, शेयर बाजार में हेरफेर करने और अवैध रूप से हथियार रखने के लिए मौत की सजा दी गई। लिजुन पर एक ‘राजनीतिक गुट’ का नेतृत्व करने और जिनपिंग की खिलाफत करने के आरोप लगे थे। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक सुन को जीवन भर के लिए अपने राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया और उनकी निजी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

सुन पर 9.23 करोड़ डॉलर के भ्रष्टाचार के आरोप
स्थानीय मीडिया ने कहा कि सुन की सजा से पहले पांच पूर्व पुलिस प्रमुखों को इस हफ्ते भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद कर दिया गया था। सुन लिजुन की मौत की सजा के क्रियान्वयन पर दो साल की रोक रहेगी। शुक्रवार को अदालत ने कहा कि यह साबित हुआ है कि सुन ने 2001 से लेकर अप्रैल 2020 तक विभिन्न पदों पर रहने का फायदा उठाते हुए कुल 9.23 करोड़ डॉलर से अधिक धन और मूल्यवान वस्तुएं प्राप्त की।

अधिकारियों को सुनाई गई मौत की सजा
इससे पहले चीन में दो वरिष्ठ अधिकारियों को एक अदालत ने भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के मामले में दंडित किया था। गुरुवार को इसी अदालत ने एक शक्तिशाली पूर्व न्याय मंत्री फु जेंघुआ सहित दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, इसके क्रियान्वयन पर दो साल की रोक रहेगी। सरकार संचालित पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, इसके कुछ ही घंटे बाद अदालत ने जियांग्सु के अधिकारी वांग लाइक को ऐसी ही सजा सुनाई। वह जियांग्सु प्रांतीय कमेटी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पूर्व सदस्य हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...