4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंसानी लालच का शिकार बना लाल ग्रह, कूड़े के ढेर में बदला...

इंसानी लालच का शिकार बना लाल ग्रह, कूड़े के ढेर में बदला मंगल, हर तरफ फैल रहा कचड़ा

Published on

वॉशिंगटन

इंसान पिछले 50 साल से मंगल ग्रह पर कदम रखने को बेताब है। अब तक करीब 7 हजार किलो कचड़ा इंसान मंगल ग्रह पर फैला चुका है लेकिन अभी तक लाल ग्रह पर कदम नहीं रख सका है। इंसानी कचड़े की वजह से मंगल ग्रह अब कूड़ाघर में तब्‍दील होता जा रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस कचड़े में हार्डवेयर, खराब हो चुके स्‍पेसक्राफ्ट और वे जो मंगल ग्रह पर क्रैश हो गए हैं। इनमें खासतौर पर सोवियत संघ का मार्स ऑर्बिटर 2 भी शामिल हैं जिसने साल 1971 में क्रैश लैंड‍िंग किया था।

वेस्‍ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता कागरी किलिक ने मंगल ग्रह के सभी रोवर और ऑर्बिटर का विश्‍लेषण करके यह बताया है कि मंगल ग्रह पर 15,694 पाउंड का मलबा अभी भी मौजूद है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि इंसान न केवल अपने ग्रह यानि पृथ्‍वी पर प्रदूषण को फैला रहे हैं, बल्कि इन मलबों की वजह से नासा के प्रिजरवेंस रोवर द्वारा इकट्ठा किए गए नमूने भी दूषित हो सकते हैं। नासा का यह रोवर मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के सबूत तलाश रहा है।

रोवर ने मंगल ग्रह पर फैले कचड़े की तस्‍वीर खींची
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कचड़े में से ज्‍यादातर लाजिमी है क्‍योंकि इसमें ज्‍यादातर का इस्‍तेमाल स्‍पेसक्राफ्ट की सुरक्षा में किया गया था। नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर नमूनों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है जिसे वापस धरती पर लाया जाएगा। इस दौरान रोवर ने मंगल ग्रह पर फैले कचड़े की भी तस्‍वीर को खींचा है। रोवर ने जून महीने में एक तस्‍वीर भेजी थी जिसमें नजर आ रहा था कि दूर से एक प्रकाश आ रहा है। इसके बाद रोवर को उसकी जांच करने के लिए भेजा गया।

कुछ सप्‍ताह के बाद नासा का रोवर होगवालो फ्लैट इलाके में पहुंचा तो उसने अच्‍छी क्‍वालिटी की तस्‍वीरें खींची। इससे पता चला कि यह रहस्‍यमय प्रकाश एक थर्मल ब्‍लैंकेट से आ रहा था। इस ब्‍लैंकेट का इस्‍तेमाल लैंडिंग के दौरान उच्‍च तापमान से स्‍पेसक्राफ्ट को बचाने के लिए किया गया था। इससे पहले नासा के Ingenuity हेलिकॉप्‍टर ने एक तस्‍वीर खींची थी जिसमें एक पैराशूट और कोन के आकार बैकशेल भी नजर आया था। मंगल ग्रह पर कई खराब हो चुके रोबोट भी मौजूद हैं। इसमें खासकर नासा का Opportunity शामिल है जो साल 2004 से लेकर 2018 तक सक्रिय था। इन सबकी वजह से मंगल पर कचड़ा जमा होता जा रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...