3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बज रहा भारत का डंका, महामारी में छोटे देशों के...

अमेरिका में बज रहा भारत का डंका, महामारी में छोटे देशों के लिए बना ‘हीरो’, न्यूयॉर्क में सबने कहा- थैंक्यू!

Published on

न्यूयॉर्क

दक्षिण अमेरिकी देश गुआना के विदेश मंत्री ह्यूग हिल्टन टोड ने शनिवार को न्यूयॉर्क में कहा कि हमारे देश को भारत के विकास से बेहद फायदा हुआ है क्योंकि भारत का फोकस ‘मानव विकास’ पर रहता है। टोड ‘इंडिया@75’ नामक एक स्पेशल इवेंट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुआना में भारत की संस्कृति तब से मौजूद है जब से 19वीं शताब्दी में भारतीय मजदूर यहां आए थे। शनिवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

गुआना के विदेश मंत्री ह्यूग हिल्टन टोड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुआना जैसे छोटे देशों को भारत के विकास से बेहद लाभ हुआ है क्योंकि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था रही है जो मानव विकास पर ध्यान केंद्रित करती है और लोगों को विकास के किसी भी अन्य रूप से आगे रखती है। समारोह में इससे पहले जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ ने महामारी के दौरान सहायता के लिए भारत की प्रशंसा की और कहा कि नई दिल्ली एक भरोसेमंद पार्टनर है।

‘भारत एक भरोसेमंद पार्टनर’
जॉनसन ने कहा, ‘शुरुआत से ही, भारत एक भरोसेमंद पार्टनर रहा है जिसकी मदद महामारी से लड़ाई में हमारे लिए बेहद अहम थी। जमैका को भारत से अपनी पहली जीवन रक्षक वैक्सीन हासिल हुई थी।’ उन्होंने कहा कि जहां अन्य देशों ने सप्लाई को रोकना चुना, भारतीय वैक्सीन की पहुंच ने एक मिसाल कायम की। हम पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के नेतृत्व में भारत सरकार और उसके लोगों के बहुत आभारी हैं।

मालदीव ने भी की भारत की प्रशंसा
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुला शाहिद ने भी भारत की सराहना की और कहा कि नई दिल्ली आपदा राहत से लेकर आर्थिक विकास के क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करने में मदद करने वाला एक ‘मूल्यवान’ पार्टनर है। सबसे कठिन दिनों में भी भारत ने हमारे देश की मदद करने के लिए प्रयास किए। विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी पर भारत को बधाई।’

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...