3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभुखमरी की कगार पर पाकिस्तान, बाढ़ से फसलें बर्बाद, रूस से गेहूं...

भुखमरी की कगार पर पाकिस्तान, बाढ़ से फसलें बर्बाद, रूस से गेहूं आयात करेंगे शहबाज शरीफ

Published on

न्यूयॉर्क

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान, बाढ़ के कारण कृषि भूमि के नष्ट होने के बाद रूस से गेहूं का आयात कर सकता है। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण पाकिस्तान का एक तिहाई भूभाग जलमग्न हो जाने और उसके 33 मिलियन लोगों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को लगभग दस लाख टन गेहूं का आयात करना पड़ सकता है। एक साक्षात्कार में, प्रधान मंत्री ने कहा कि रूस से गेहूं आ सकता है, लेकिन और भी कुछ प्रस्ताव हैं।

देश को उर्वरक की भी जरूरत है उनके अपने कारखाने बंद हैं, उन्होंने कहा। जून में बाढ़ आने से पहले ही, पाकिस्तान को अनाज की कमी और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों से गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जो मुख्य रूप से यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के कारण हुई थी। शरीफ ने कहा कि आसमान छूती कीमतों ने तेल के आयात को हमारी क्षमता से परे कर दिया है, और – भारी बाढ़ से नुकसान और विनाश के साथ – समाधान बेहद कठिन हो गए हैं।

जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का दावा
शरीफ ने कहा कि देश में एक बहुत मजबूत, पारदर्शी तंत्र पहले से मौजूद है यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सहायता सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से हर पैसे का थर्ड पार्टी ऑडिट सुनिश्चित करूंगा। प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि वह इस साल संयुक्त राष्ट्र में दुनिया को यह बताने के लिए आए थे कि कल, यह त्रासदी किसी और देश में आ सकती है।

आने वाली पीढ़ियों को बचाना है
साक्षात्कार में, शरीफ ने महासभा में अपनी वार्षिक बैठक के लिए एकत्र हुए विश्व नेताओं को एक साथ खड़े होने और संसाधन जुटाने के लिए आह्वान किया जिससे कि लचीले बुनियादी ढांचे का निर्माण हो और हमारी आने वाली पीढि़यों को बचाया जा सके।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...