3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजाब विरोध का सिंबल बनी लड़की को गोली मारी, ईरान पुलिस की...

हिजाब विरोध का सिंबल बनी लड़की को गोली मारी, ईरान पुलिस की क्रूरता

Published on

तेहरान

ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध का ऑनलाइन सिंबल बनी 20 साल की लड़की को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया। हदीस नफाजी को तेहरान के नजदीक कराज सिटी में प्रदर्शन के दौरान गोली मारी गई। भूरे बालों वाली हदीस का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें वह एक प्रदर्शन के दौरान बिना हिजाब के पुलिसकर्मियों के सामने पहुंच गई थीं। इसके बाद वह रबर बैंड से अपने बालों को बांध रही थीं।

सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ईरान में हिजाब न पहनने के चलते माशा अमीनी को पीटा गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ईरान में हिजाब के खिलाफ महिलाएं बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान नफाजी अपने खुले बालों के साथ पुलिस के सामने पहुंच गई थीं। उनकी यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई थी। इसके बाद से ही वह हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन की ऑनलाइन सिंबल बन गई थी।

हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन
बता दें कि ईरान में सभी महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है, चाहे वह किसी भी धर्म की हों। इसके चलते ही ईरान की पुलिस वहां पर महिलाओं के खिलाफ सख्ती कर रही है। पुलिस की सख्ती के चलते अमीनी को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके बाद जहां पूरे ईरान में हिजाब के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग ईरान की सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया में भी उसकी किरकिरी भी हो रही है।

अब तक कई लोगों की मौत
इस बीच शनिवार को सरकारी मीडिया में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का एक बयान जारी हुआ है। इसमें उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ निर्णायक तरीके से कार्रवाई होगी। वहीं ईरान में हिजाब के खिलाफ के प्रदर्शनों को बहुत ही क्रूरतापूर्वक कुचला जा रहा है। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस गोली बरसाने से भी बाज नहीं आ रही है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक 21 सितंबर की रात तीन बच्चों समेत 21 लो मार गए। वहीं ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक इस दौरान अब तक कुल 41 लोगों की इन विरोध प्रदर्शनों की मौत हो चुकी है।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...