2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएंटी हिजाब प्रदर्शन में मारे गए भाई की कब्र पर महिला ने...

एंटी हिजाब प्रदर्शन में मारे गए भाई की कब्र पर महिला ने काटे बाल, ईरान में अब तक 41 लोगों की मौत

Published on

तेहरान

ईरान में हिजाब को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार भिड़ंत देखने को मिल रही है। अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईरान में प्रदर्शनकारियों को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है। अब ईरान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख पूरी दुनिया की आंखें नम हो गई हैं। हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मारे गए शख्स की बहन ने उसकी कब्र पर अपने बालों को काट कर उसे श्रद्धांजलि दी है।

जवाद हैदरी की विरोध प्रदर्शन की कार्रवाई के दौरान मौत हो गई। उनकी कब्र पर श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। लेकिन यहां जवाद की बहन ने अपने बाल काट कर उनकी कब्र पर फेंक दिए। 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद दुनिया भर में ईरानी महिलाएं विरोध कर रही हैं। महसा अमीनी को सही से हिजाब न पहनने के कारण ईरान की नैतिकता पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीन दिन बाद वह कोमा में चली गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

बाल काटना विरोध का प्रतीक
बाल काटना विरोध प्रदर्शन का एक प्रतीक है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं कब्र पर फूल फेंक रही हैं। जवाद हैदरी की बहन भी कब्र के पास ही जमीन पर बैठी हैं। पूरी कब्र फूलों से ढकी हुई थी। यहां वह फूलों से ढकी कब्र पर बालों को काट कर रखती है। ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने कहा कि बाल काट कर ईरानी महिलाएं अपने दुख और गुस्से को दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

दुनिया भर में हो रहा प्रदर्शन
महसा अमीनी की मौत का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। फ्रांस में रविवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी यहां ईरान दूतावास की ओर बढ़ रहे थे। उन्हें रोकने के लिए फ्रांस की पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं लंदन में भी विरोध प्रदर्श हुआ। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हिजाब के प्रदर्शन को दबाने के लिए ईरान में व्हाट्सएप, स्काइप, लिंक्डइन और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...