23.1 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में जगह-जगह विराजी माँ दुर्गा ,सजी आकर्षक झांकियां,होंगे गरबा उत्सव

भेल क्षेत्र में जगह-जगह विराजी माँ दुर्गा ,सजी आकर्षक झांकियां,होंगे गरबा उत्सव

Published on

भोपाल

सोमवार को भेल क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के शुभारंभ अवसर पर भेल क्षेत्र में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई । आकर्षक झांकियां बनाई गई और जगह-जगह गरबा उत्सव की तैयारी भी शुरू हो गई । क्षेत्र के बरखेड़ा, पिपलानी , हबीबगंज, गोविंदपुरा, साकेत नगर, शक्ति नगर, बागमुगालिया, इन्द्रपुरी, सोनागिरी, अयोध्या नगर, आनंद नगर ,औधोगिक क्षेत्र आदि में कार्यक्रम की शुभारंभ माँ दुर्गा जी झांकी स्थापना से शुरू हुआ । आयोजन में सबसे ज्यादा महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है ।

कई जगहों पर साज-सज्जा, डेकोरेशन, लाइटिंग एवं माता जी का होडिंग लगा दिया गये हंै। लोगों ने झूमते, गाते, नाचते हर्षो-उल्लास के साथ आनंद के साथ माता दुर्गा जी की प्रतिमा को लाकर पूजा-आरती एवं ढोल धमाके के साथ माता जी की स्थापना की गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा । वहीं भेल क्षेत्र में रामलीला की तैयारियां भी पूरी हो गई सोमवार को घट स्थापना के बाद यह कार्यक्रम शुरू हो जायेगा ।

दशहरा पर्व मनाने के लिये सोमवार को भेल के गेस्ट हाउस में रामलीला कमेटी और भेल प्रबंधक के बीच बैठक आयोजित की गई । इधर एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार न्यू श्रीराम परिसर धार्मिक उत्सव समिति द्वारा माँ दुर्गा जी की प्रथम झांकी, नवरात्र महोत्सव एवं गरबा महोत्सव की भव्य आयोजन श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया गया । यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। यहां माँ दुर्गा जी झांकी स्थापना से प्रारंभ की गई ।

28 सितंबर को फैंसी ड्रेस एवं बच्चों का गरबा की प्रस्तुति 29 सितंबर को तंबोला एवं म्यूजिकल चेयर का मनोभावन गेम 30 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता एवं 1 से 3 अक्टूबर को महिलाओं द्वारा गरबा महोत्सव की भव्य आयोजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर को गरबा से पहले महिलाओं द्वारा पूजा-थाली डेकोरेशन एवं महाआरती का आयोजन भी रखा गया है। अंत में 4 अक्टूबर को विशाल भंडारा होगा।

Latest articles

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला चंडीगढ़। पंजाब...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

More like this

ईपीएस-2026: अब ‘जितनी सेवा, उतनी पेंशन’ का नियम लागू, हायर पेंशन का विकल्प हुआ खत्म

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई...

बीएचईएल प्रेस शॉप में अत्याधुनिक ‘कट टू लेंग्थ’ मशीन का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगा इजाफा

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक...

बीएचईएल भोपाल में नई तकनीक का आगाज: ईडी ने किया सीएनसी फ्लेम कटिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उन्नयन अभियानों...