4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की आक्रामक विदेश नीति से झल्लाया पाकिस्तान, जयशंकर की टिप्पणी पर...

भारत की आक्रामक विदेश नीति से झल्लाया पाकिस्तान, जयशंकर की टिप्पणी पर जारी किया ये बयान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ इस्लामाबाद के संबंधों के बारे में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की ‘अवांछित टिप्पणी’ को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए दोनों देशों के बीच संबंध महत्वपूर्ण हैं। वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकियों के साथ बातचीत के दौरान, जयशंकर ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के आपसी संबंधों से दोनों देशों में से किसी का ‘भला नहीं’ हुआ है। उन्होंने एफ- 16 लड़ाकू विमान के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के संपोषण पैकेज पर बाइडन प्रशासन की मंजूरी पर सवाल भी उठाए थे।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जयशंकर की ‘अवांछित टिप्पणियों’ को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब एक बयान जारी करके दिया। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत से अंतर-सरकारी संबंधों के बुनियादी मानदंडों का सम्मान करने और अमेरिका तथा पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर टिप्पणी करने से परहेज करने का आग्रह किया जाता है। भारत को भी अपने राजनयिक आचरण के गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है।’’

पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध हुए बेहतर
इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का अमेरिका के साथ पुराना और व्यापक संबंध रहा है, जो इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा है। विदेश कार्यालय ने यह भी कहा है कि हाल के महीनों में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध मजबूत और बहुआयामी हुए हैं और दोनों देशों के नागरिकों के बीच सम्पर्क और द्विपक्षीय संबंध इसे और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘दोनों देश रचनात्मक रूप से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में जुटे हैं।’’

अमेरिका ने पाकिस्तान को रिश्ते सुधारने को कहा
विदेश मंत्री जयशंकर के बयान के बाद एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर संदेश दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान को भारत संग एक जिम्मेदारी भरा संबंध बनाने को कहा। ब्लिंकन ने मुलाकात के बाद कहा, ‘आज हमारी चर्चा हुई है। हमने भारत के साथ रिश्तों के प्रबंधन के महत्व को लेकर बातचीत की है।’

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...