4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा, क्या यूक्रेन युद्ध...

अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा, क्या यूक्रेन युद्ध में कुछ बड़ा होने वाला है?

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। युद्ध किसी भी अंजाम पर नहीं पहुंचा है। लेकिन अब अमेरिका की एक चेतावनी से हड़कंप मच गया है। रूस में अमेरिकी दूतावास ने रूस में मौजूद अमेरिकी लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने का निर्देश दिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करनी चाहिए, रूस में रहने वालों को तुरंत रूस छोड़ देना चाहिए। रूस में यात्रा के कुछ सीमित विकल्प अभी भी मौजूद हैं। अमेरिका ने उन लोगों को रूस छोड़ने की सलाह दी है, जिनके पास दोहरी नागरिकता है।

दूतावास ने कहा है कि अगर रूसी नागरिकता वाले लोग जबरन युद्ध में शामिल नहीं किया जाना चाहते तो वह देश छोड़ दें। बयान में आगे कहा गया, ‘रूस दोहरे नागरिकों की अमेरिकी नागरिकता को स्वीकार करने से इनकार कर सकता है। रूस उनके बाहर निकलने को भी रोक सकता है और उन्हें सेना में शामिल करने के लिए उनकी दोहरी नागरिकता का इस्तेमाल कर सकता है। इस दौरान रूस उन्हें काउंसलर एक्सेस भी मना कर सकता है।’

क्या कहा गया बयान में
दूतावास ने बयान में कहा, ‘हम अमेरिकी नागरिकों को याद दिला रहे हैं कि रूस में शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी नहीं है।’ अमेरिकी दूतावास ने सामाजिक विरोध प्रर्शन में शामिल होने से बचने को कहा है। इसके साथ ही ऐसे आयोजनों में सुरक्षा कर्मियों की तस्वीरें नहीं लगाने को कहा है। रूस में प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कई अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। 21 सितंबर को पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए अपने नागरिकों को सेना में भर्ती करना शुरू कर दिया है।

रूस से निकलने का तरीका भी बताया
रूस में कॉमर्शियल फ्लाइट का विकल्प बहुत कम रह गया है, इसलिए हवाई मार्ग के बाहर निकलना मुश्किल है। कार और बस के जरिए जमीनी मार्ग अभी भी खुले हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने रूस से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए travel.state.gov का लिंक साझा किया है। इसमें पड़ोसी देशों में प्रवेश, एक्सपायर्ड अमेरिकी पासपोर्ट के जरिए यात्रा से जुड़ी चीजों की जानकारी दी गई है। रूस में अमेरिकी नागरिकों के परिवार को वीजा दिलाने से जुड़ी भी जानकारी इसमें दी गई है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...