8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK: मरीज बन 15 मिनट इंतजार, फिर चीनी डेंटिस्ट पर बरसा दीं...

PAK: मरीज बन 15 मिनट इंतजार, फिर चीनी डेंटिस्ट पर बरसा दीं गोलियां

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. कराची में बुधवार को एक अज्ञात हमलावर ने डेंटल क्लीनिक में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई. जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले इसी साल अप्रैल में कराची यूनिवर्सिटी के बाहर हुए ब्लास्ट में 3 चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी बलोच लिब्रेशन आर्मी ने ली थी.

पुलिस के मुताबिक, ये हादसा कराची के सद्दर इलाके में हुआ. बुधवार करीब शाम 4 बजे डॉ रिचर्ड हू के डेंटल क्लीनिक में एक मरीज आया. वह 15-20 मिनट वेटिंग एरिया में बैठा रहा, इसके बाद उसने अचानक क्लीनिक में घुसकर वहां मौजूद डॉक्टर रिचर्ड हू, उनकी पत्नी फेन तेयिन और रोनाल्ड रेमंड चौऊ पर गोलियां बरसा दीं. उसके हाथ में 9 एमएम पिस्टल थी.

कराची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावर ने लाल टोपी लगाई हुई थी. उसने ब्लू ट्राउजर और शर्ट पहन रखी थी. पुलिस के मुताबिक, हमलावर हमले को अंजाम देने के बाद साथी के साथ बाइक से फरार हो गया. हमलावर का साथी उसके साथ बाइक लिए पहले से खड़ा था.

गोली लगने के बाद रोनाल्ड रेमंड की मौत हो गई. वहीं, डॉक्टर रिचर्ड और उनकी पत्नी जख्मी हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर रिचर्ड करीब 40 साल से कराची में अपना क्लीनिक चला रहे हैं. वहीं, तीनों नागरिकों के पास चीन-पाकिस्तान की दोहरी नागरिकता है.

हमले की वजह साफ नहीं
इस हमले के बाद पुलिस ने एरिया को सील करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, क्लीनिक और आस पास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं. इनकी मदद से हमलावर की पहचान की जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, इस मामले की जांच काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी हमले की वजह का पता नहीं चला है. न ही यह पता चल पाया है कि निजी कारण के चलते हमलावर ने हमला किया, या फिर यह आतंकी हमला था.

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...