8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची में मारा गया शख्स चीनी नागरिक नहीं... पाकिस्तानी के दावे को...

कराची में मारा गया शख्स चीनी नागरिक नहीं… पाकिस्तानी के दावे को चीन ने बताया झूठा

Published on

बीजिंग

चीन ने कहा है कि बुधवार को पाकिस्तान के कराची में मारा गया व्यक्ति उसका नागरिक नहीं है। उसने गुरुवार को इस रिपोर्ट का भी खंडन किया कि यह पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया एक और हमला हो सकता है। बीडिंग में मीडिया सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या यह चीनी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमला था, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हम प्रासंगिक घटना के पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। मेरा मानना है कि संबंधित व्यक्ति चीनी नागरिक नहीं है।

कराची के क्लिनिक में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
पाकिस्तान अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि कराची शहर में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दंत चिकित्सालय के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), (दक्षिण) असद रजा ने बताया था कि हमलावर मरीज बनकर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लीनिक में घुसे और दंत चिकित्सक के कक्ष में पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी।

पहले भी होते रहे हैं चीनी नागरिकों पर हमले
गौरतलब है कि अप्रैल में, अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा कराची विश्वविद्यालय में किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में तीन चीनी नागरिक मारे गए थे।जुलाई 2021 में, कराची के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में चीन के दो श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। इससे पहले भी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कोहिस्तान जिले के दासु में एक आत्मघाती हमले में 9 चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार पाकिस्तानी नागरिकों की भी मौत हुई थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...