9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedखुशखबरी! Google ला रहा ये 9 शानदार फीचर्स, शॉपिंग और सर्चिंग हो...

खुशखबरी! Google ला रहा ये 9 शानदार फीचर्स, शॉपिंग और सर्चिंग हो जाएगा आसान

Published on

नई दिल्ली

सर्च इंजन गूगल (Google) की तरफ से 9 शानदार फीचर्स का ऐलान किया गया है। नए फीचर के लॉन्च के बाद गूगल यूजर्स को शानदार यूजर एक्सपीरिएंस मिलेगा। मतलब गूगल से शॉपिंग का शानदार एक्सपीरिएंस मिलेगा। यूजर्स शॉपिंग लोकेशन से लेकर लेटेस्ट ट्रेडिंग शॉपिंग समेत कई तरह की जानकारी मिलेगी। हालांकि सबसे पहले इन फीचर को यूएस में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं विस्तार से..

वर्ड शॉप सर्च
गूगल के वर्ड शॉप फीचर की मदद से शॉपिंग आइटम का विजुअल प्रोडक्ट फीड में दिखेगा। साथ ही नजदीकी इन्वेंट्री की जानकारी हासिल कर पाएंगे। गूगल के इस फीचर में इलेक्ट्रॉनिक, ब्यूटी और मोबाइल प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।

शॉर द लुक
यह फीचर यूजर्स को परफेक्ट आउटफुट देगा। मतलब अगर आप बम्बर जैकेट सर्च करेंगे, तो यह टूल बम्बर जैकेट के साथ इमेज दिखाएगा। और किस लोकेशन से कॉम्प्लीमेंट्री पीस खरीद सकते हैं। इसकी जानकारी हासिल कर पाएंगे।

ट्रेडिंग शॉपिंग
यह सर्च फीचर पॉप्युलर प्रोडक्ट की लिस्ट दिखाएगा। जो यूजर्स को लेटेस्ट मॉडल, स्टाइल और ब्राड की जानकारी देगा।

3D शॉपिंग
गूगल की तरफ से मशीन लर्निंग के लिए 3D विजुअल्स सपोर्ट दिया जाएगा। इसकी मदद से प्रोडक्ट 360 डिग्री तक घूम सकेगा। नई कैटेगरी आगामी माह में जल्द उपलब्ध होगी।

शॉपिंग इनसाइट्स
इस फीचर की मदद से यूजर्स को हेल्पफुल इनसाइट्स मिलेंगी, जो यूजर्स को खरीदारी में मदद करेंगे। इसमें यूजर्स को कई तरह की कैटेगरी मिलेंगी। जिससे यूजर्स को शॉपिंग में आसानी हो जाएगी। गूगल इनसाइट जल्द यूएस में लॉन्च होगा।

शॉपिंग लिंक
गूगल ऐप के इस फीचर की मदद से यूजर्स को प्रोडक्ट की डिटेल जानकारी मिलेगी कि आखिर प्रोडक्ट में क्या खामी है और अच्छाई है। साथ ही प्रोडक्ट की रेटिंग की जानकारी मिलेगी। गगूल पेज इनसाइट फीचर आगामी माह में यूएस में लॉन्च किया जाएगा।

पर्सनल रिजल्ट
यूजर्स को जल्द पर्सनल शॉपिंग रिजल्ट मिलेगा। इसमें यूजर्स अपनी शॉपिंग लिस्ट बना पाएंगे, जिससे पर्सनलाइज्ड रिजल्ड को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे।

नए शॉपिंग फिल्टर
शॉपिंग के लिए नए फिल्टर मिलेंगे, जिससे रियर-टाइम सर्च ट्रेंड्स मिलेंगे। मतलब अगर आप जींस खरीदने हैं, तो आपको वाइड लेग और बूटकट के पॉप्युलर ट्रेंड्स मिलेंगे।

सर्च बॉक्स
गूगल ऐप में डिस्कवर का इस्तेमाल करके यूजर्स स्टाइल बेस्ड शॉपिंग की जा सकेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...