9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI

आरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई (RBI) ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट (Repo rate) में 50 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। रेपो रेट्स में बढ़ोतरी से बैंकों की कॉस्ट ऑफ बोरोइंग यानी उधारी की लागत बढ़ जाएगी। बैंक इसे ग्राहकों पर डालेंगे। इससे होम लोन (Home loan) समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। बैंक जो नए रिटेल लोन देते हैं, वे किसी एक्सटरनल बेंचमार्क से जुड़े होते हैं। अधिकांश मामलों में यह रेपो रेट से जुड़ा होता है। यही वजह है कि रेपो रेट में किसी भी बदलाव से होम लोन का इंटरेस्ट रेट प्रभावित होता है। रेपो रेट में बढ़ोतरी से आपके होम लोन की किस्त बढ़ जाएगी। साथ ही एमसीएलआर, बेस रेट और बीपीएलआर से जुड़े पुराने होम लोन पर भी इसका असर होगा। रेपो रेट में मई से 190 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया जा चुका है।

रेपो रेट बढ़ने का होम लोन ईएमआई पर असर
रेपो रेट बढ़ने की वजह से आपके होम लोन की ईएमआई महंगी हो जाएगी। मान लेते हैं कि जिस बैंक से आपने होम लिया है, उसकी होम लोन की दर पहले 8.10 फीसदी थी और आपको ये लोन 20 साल की अवधि के लिए लिया है। ऐसे में 30 लाख रुपये के लोन पर पहले आपको 25,280 रुपये की ईएमआई देनी होती थी, लेकिन अब आपको 26,225 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह अगर आपका लोन 50 लाख रुपये या 1 करोड़ का है तो चार्ट में देखिए आपको पहले की तुलना में अब कितने पैसे चुकाने होंगे।

रेपो रेट का ईएमआई पर कैसे होता है असर
रिजर्व बैंक की तरफ से इस बार रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। रेपो रेट बढ़ने का सीधा सा मतलब है कि रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकों को लोन महंगी दर पर मिलेगा। ऐसे में बैंक इस बढ़ोतरी को ग्राहकों तक ट्रांसफर करते हैं, जिसे उनके लिए भी कर्ज लेने की दरें महंगी हो जाती हैं। इससे नए लोन तो महंगे होते ही हैं, साथ ही जो होम लोन या ऑटो लोन पहले से चल रहे होते हैं, उनकी ईएमआई भी बढ़ जाती है। हालांकि, पर्सनल लोन की ईएमआई पर इसका असर नहीं होगा, लेकिन नए पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे।

अगर किसी ने आठ लाख का ऑटो लोन सात साल के लिए ले रखा है तो ब्याज दर 11 फीसदी से बढ़कर 11.50 फीसदी पहुंच जाएगी। इससे किस्त 13,698 रुपये से बढ़कर 13,909 रुपये बढ़ जाएगी। यानी इसमें 211 रुपये का इजाफा हो जाएगा। इसी तरह अगर किसी ने पांच लाख रुपये का लोन पांच साल के लिए ले रखा है तो उसका इंटरेस्ट रेट 15 फीसदी से बढ़कर 15.50 फीसदी पहुंच जाएगा। उसे अब 11,895 रुपये के बजाय 12,027 रुपये चुकाने होंगे। यानी उसकी मासिक किस्त 132 रुपये बढ़ जाएगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...