8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबुल के स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला, 24 छात्रों की हत्या, निशाने...

काबुल के स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला, 24 छात्रों की हत्या, निशाने पर थे शिया-हाजरा

Published on

काबुल

अफगानिस्तान के एक स्कूल पर भयानक आतंकवादी हमले की खबर आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 24 लोगों की मौत हुई है जिसमें ज्यादातर स्कूली छात्र थे। हमला पश्चिमी काबुल के दश्ते बरची में स्थित एक शैक्षिक संस्थान पर हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इसे इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत ने अंजाम दिया है कि जिसमें ज्यादातर हजारा और शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया। इससे पहले भी अप्रैल में काबुल के दो शैक्षिक संस्थानों में विस्फोट हुए थे जिसमें छह लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। ये दोनों स्कूल भी काबुल के दश्ते बरची इलाके में स्थित थे।

अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने अपने ट्वीट थ्रेड में इस हमले की जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि काज उच्च शिक्षा केंद्र पुलिस स्टेशन 13 से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि वतन हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने अस्पताल के अंदर कई शवों की पुष्टि की है। सरवरी ने कहा कि इलाके में समुदाय के एक नेता ने मुझे बताया कि मैंने अब तक 24 शवों की गिनती की है। उनमें से ज्यादातर मृतक युवा छात्र थे जिनके लिए उनके माता-पिता एक बेहतर भविष्य चाहते थे।

निशाने पर शिया और हजारा समुदाय
सरवरी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘दश्ते बरची के एक सामुदायिक नेता ने मुझसे कहा कि तालिबान पिछले एक साल में हमारे लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहा है। हमले के बाद एंबुलेंस काफी देर बाद पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।’ द खुरासन डायरी ने दावा किया कि यह धमाका तब हुआ जब छात्रों की परीक्षा चल रही थी। सरवरी ने दावा किया कि सभी मृतक शिया और हजारा समुदाय के सदस्य थे।

घायलों से भरे अस्पताल, रक्तदान की अपील
शैक्षिक संस्थान के एक सदस्य के हवाले से अफगान पत्रकार ने कहा कि लड़के और लड़कियां एक बड़े क्लासरूम में पढ़ रहे थे। उन्हें तालिबान की ओर से अनिवार्य एक पर्दे से अलग-अलग किया गया था। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस ने घायलों को इलाके के कम से कम चार अस्पतालों में पहुंचाया है। सरवरी ने अली जिन्ना हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि फिलहाल और घायलों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सकता। लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...