10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएडल्ट फिल्म के लिए अरबपति 7 करोड़ दे रहा था, मॉडल ने...

एडल्ट फिल्म के लिए अरबपति 7 करोड़ दे रहा था, मॉडल ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

एक मॉडल ने खुलासा किया है कि उन्हें एक अरबपति ने एडल्ट फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया था, लेकिन मॉडल ने उस ऑफर को ठुकरा दिया.मॉडल का नाम रोमिना गचोय है. वह मूल रूप से उरुग्वे की रहनेवाली हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. यहां वह अपनी ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती हैं. वह टीवी होस्ट भी हैं.

मॉडल ने अपनी जिंदगी के बारे में एक टीवी प्रोग्राम में बताया कि उन्होंने कभी एडल्ट कंटेंट पोस्ट नहीं किया है. वह बस ग्लैमरस कंटेंट पोस्ट करती हैं. रोमिना ने कहा- एक शख्स ने मुझे करोड़ों रुपए का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा कि यूरोप में अलग-अलग जगहों जा कर वे लोग वीडियो शूट करेंगे और उसे सिर्फ यूरोप में ही बेचा जाना था. मॉडल ने दावा किया कि इसके लिए उन्हें करीब 7.7 करोड़ का ऑफर दिया गया था.रोमिना ने आगे कहा- वे लोग बहुत ज्यादा पैसे ऑफर कर रहे थे, लेकिन इसकी वजह से मेरी जिंदगी में होने वाले बदलावों के लिए मैं तैयार नहीं थी.

इससे पहले रोमिना को एक फैन ने कतर जाकर मैच देखने का ऑफर दिया था. इस ट्रिप का पूरा खर्च उनका एक फैन उठाने वाला था. मॉडल ने कहा- वे लोग बहुत कुछ ऑफर करते रहते हैं, उन लोगों ने मुझे बहुत सारे पैसे ऑफर किए थे.रोमिना ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि वह एक बेवसाइट पर कंटेंट पोस्ट करती हैं जिसे देखने के लिए लोग पैसे देते हैं. रोमिना ने पहले बताया था कि महीने में वह लगभग 5 लाख रुपए कमाती हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...