9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआजकल का डांस देख दुखी हैं आशा पारेख, बोलीं- लगता है एरोबिक्स...

आजकल का डांस देख दुखी हैं आशा पारेख, बोलीं- लगता है एरोबिक्स कर रहे हैं, भूल रहे हैं संस्कृति

Published on

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर रहीं आशा पारेख ने कई दशकों से तक न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया, बल्कि वह लोगों के दिलों की रानी भी रहीं। आशा पारेख ने ‘दिल देके देखो’ से स्टारडम बटोरा था और वह हर फिल्ममेकर, हर हीरो की पहली पसंद बन गई थीं। आशा पारेख के डांस स्टाइल के भी लोग दीवाने थे। बचपन से ही क्लासिकल डांस में ट्रेंड रहीं आशा पारेख जिस नजाकत और जिस अंदाज से डांस करती थीं, वह सीधा दिल में उतर जाता था। लेकिन आशा पारेख आजकल फिल्मों में दिखाए जा रहे डांस से बहुत दुखी हैं। आशा पारेख का कहना है कि हम लोग अपनी संस्कृति भूल रहे हैं और वेस्टर्न संस्कृति फॉलो कर रहे हैं।

Asha Parekh को इस बात का दुख है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब डांस के मामले में अपनी संस्कृति और जड़ों को भूल रही है। हालांकि उन्होंने Sanjay Leela Bhansali को इस मामले में अपवाद बताया। आशा पारेख ने ये सारी बातें ‘कनेक्ट एफएम कनाडा’ के साथ बातचीत में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन के दौरान कहीं। यहां आशा पारेख ने न सिर्फ आजकल की बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले डांस पर दुख जताया बल्कि ओरिजनल फिल्मों के बन रहे रीमिक्स पर भी आपत्ति जताई।

आशा पारेख बोलीं- अपनी संस्कृति भूल रहे, वेस्टर्न की नकल कर रहे
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित आशा पारेख ने डांस को लेकर कहा, ‘हम लोग अपना जो डांस है, वो भूल गए हैं। हम क्या कर रहे हैं कि हम वेस्टर्न डांस को कॉपी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली एक अपवाद हैं। उनकी फिल्मों में और डांस में आप काफी हद तक हमारी संस्कृति देख पाते हैं। आप सभी मुझसे इस बात से सहमत होंगे कि आजकल हम जिस तरह का डांस देख रहे हैं, वो हमारा स्टाइल नहीं है। यह हमारा संस्कृति नहीं है। हमारे डांस की इतनी समृद्ध परंपरा है। हर स्टेट का अपना डांस स्टाइल है। और हम क्या कर रहे हैं? हम वेस्टर्न डांस स्टाइल की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं।’

डांस ही नहीं गानों के रीमिक्स से भी नाराज आशा पारेख
आशा पारेख ने आगे कहा, ‘कभी-कभी ऐसा लगता है कि हम एरोबिक्स कर रहे हैं, हम डांस नहीं कर रहे हैं। यह देखकर मेरा दिल दुखता है।’ आशा पारेख ने गानों के रीमिक्स पर भी आपत्ति जताई। न सिर्फ उनके कई गानों को अब तक रीमिक्स किया गया जा चुका है। आशा पारेख ने कहा, ‘रीमिक्स बहुत ही खराब हैं। जो मिठास गाने की ओरिजनल में है, वो रीमिक्स में नहीं। जब रीमिक्स करते हैं तो सिर्फ ड्रम्स बजते हैं और वो सारे मीठे शब्द निकल जाते हैं।’

चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरुआत, ‘दिल देके देखो’ ने दिया स्टारडम
आशा पारेख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। बचपन से ही वह क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ले रही थीं। कुछेक फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने के बाद आशा पारेख ने पढ़ाई खत्म करने के लिए ब्रेक ले लिया था। इसके बाद नासिर हुसैन ने आशा पारेख को फिल्म ‘दिल देके देखो’ से हीरोइन के तौर पर लॉन्च किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और फिर आशा पारेख ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

डांस स्कूल चलाती हैं आशा पारेख
आशा पारेख ने अपने दशकों लंबे करियर में कई हिट फिल्में दीं। साल 1992 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। आशा पारेख को अब 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादासाहेब फाल्के सम्मान दिया गया। 1999 से वह एक्टिंग से दूर हैं। रिटायरमेंट लेने के बाद से आशा पारेख एक डांस स्कूल चला रही हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...