10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदू शख्स को बचाने के लिए अपने समुदाय के सामने खड़ा हो...

हिंदू शख्स को बचाने के लिए अपने समुदाय के सामने खड़ा हो गया मुस्लिम! दिल जीत लेगी कहानी

Published on

लंदन

कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के लिस्टर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। लेकिन सांप्रदायिक तनाव के बीच इंसानियत की एक कहानी अब लोगों का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहे एक वीडियो में एक हिंदू शख्स को एक मुस्लिम कार्यकर्ता को धन्यवाद देते देखा जा सकता है जिसने हिंसक भीड़ से उसकी जान बचाई। स्काई न्यूज के मुताबिक वीडियो में हिंसक लोगों के एक समूह को राम केशवाला पर हमला करते देखा जा सकता है। इस तनाव की शुरुआत तब हुई थी जब एक समुदाय ने दूसरे के धार्मिक प्रतीक को तोड़ दिया था। इसके बाद वे सड़कों पर उतरे और दूसरे समुदाय के लोगों के पूजा स्थल में तोड़फोड़ की।

रिपोर्ट के अनुसार लिस्टर में हिंसा के दौरान केशवाला का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था जिसके चलते उसे टांके लगवाने पड़े। शख्स पर हमला करने वाले लोगों को लग रहा था कि वह सड़कों पर उतरी भीड़ पर कार चढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में एक शख्स को उसकी कार पीटते और केशवाला को गाड़ी से बाहर घसीटते देखा जा सकता है। तभी माजिद फ्रीमैन उसे बचाने के लिए बीच में आते हैं और लोगों से उसे छोड़ने की गुजारिश करते हैं और कार का दरवाजा बंद कर देते हैं।

‘मैं चिल्ला रहा था, रुको’
एक इंटरव्यू में दोनों ने 17 सितंबर की घटना को याद किया। केशवाला ने कहा, ‘इसने मेरी जान बचाई जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं।’ उस दिन की घटना को याद करते हुए फ्रीमैन ने कहा कि वह सिर्फ तबाही थी। सब कुछ बहुत तेजी से हो रहा था। मैं बस चिल्ला रहा था, ‘रुको, बहुत हो गया।’ घटना पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने लिस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा का मामला उठाया था और अपराधियों के खिलाफ ब्रिटेन में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

लिस्टर एक शांत रहने वाला शहर
लिस्टर वह शहर है जो आमतौर पर शांत रहता है। तीन दशक से ज्‍यादा समय हो गया जब यहां पर कोई दंगा नहीं हुआ और ऐसे में यह घटना असाधारण थी। सुलेमान नगदी जो लिस्टर स्थित मुस्लिम संगठन के सदस्‍य हैं उन्‍होंने बीबीसी को बताया कि पहले भी भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच हुए हैं लेकिन इस तरह से हिंसा का मामला पहली बार देखा गया है। उन्‍होंने इस घटना को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि सड़कों पर इस तरह की घटनाएं चौंकाने वाली हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...