9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरईसी में शाहरुख और सलमान को भी मात देता है ये नाई!...

रईसी में शाहरुख और सलमान को भी मात देता है ये नाई! पार्किंग में खड़ी रहती है 400 लग्जरी गाड़ियां

Published on

नई दिल्ली

नाई से हम सब बाल कटवाने और शेविंग के लिए जाते रहते हैं। आपने कई महंगे नाई को भी देखा होगा। कई लग्जरी सैलून भी हैं, जो कटिंग और शेविंग के काफी पैसे लेते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे नाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो रईसी के मामले में बड़े-बड़ों को मात देता है। ये नाई कमाई के मामले में शाहरूख और सलमान खान जैसे महंगे फिल्मस्टारों से कम नहीं है। ये नाई BMW, Rolls Royce, Jaguar समेत 400 लक्ज़री गाड़ियों का मालिक है। इतना पैसा होने के बाद भी ये आज भी कटिंग करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।

जानिए कौन है ये नाई
हम आपको जिस नाई के बारे में बताने जा रहे हैं वो बेंगलुरु शहर के Ramesh Babu हैं। रमेश बाबू के पिता पी. गोपाल बेंगलुरू में नाई थे। जब रमेश सिर्फ़ 7 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी माँ के कंधो पर आ गई, जिसमे रमेश सहित तीन बच्चे और शामिल थे। बच्चों का पेट भरने के लिए रमेश बाबू की मां ने बतौर हाउसहेल्प काम किया। रमेश बाबू की मां महीने के 40 से 50 रुपये कमाती थी और इसी से बच्चों की पढ़ाई, खाना-पीना, कपड़ों का इंतज़ाम होता।

शुरुआत में आई काफी दिक्कतें
मां की मदद करने के लिए रमेश बाबू छोटे-मोटे काम करते, न्यूज़ पेपर बांटते तो कभी दूध बेचने आदि जैसे काम किए। इसी के साथ रमेश बाबू ने काम के साथ ही पढ़ाई भी जारी रखी और 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। लेकिन रमेश बाबू ने कभी हार नहीं मानी और मेहनत करना जारी रखा।

इन तरह की बिजनस की शुरुआत
रमेश बाबू ने पढ़ाई छोड़ कर पिता की दुकान चलाने का निर्णय लिया। दुकान का नाम रखा गया “Inner Space”। ये दुकान रमेश बाबू के स्कूल के पास के ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में थी। कुछ ही दिनों में दुकान चल पड़ी। उन्होंने 1994 में अपने लिए लोन पर Maruti Suzuki Omni कार खरीदी। पर्सनल यूज के लिए खरीदी इस कार के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। 3 महीने तक उन्होंने लोन रिपेमेंट नहीं कर पाए थे।

ऐसे मिली सफलता
रमेश बाबू की मां एक महिला के घर पर काम करती थीं।उस महिला ने रमेश को कार किराये पर चलाने का आइडिया दिया था। शुरुआत में उन्होंने खुद ही कार किराये पर चलाई, इसके बाद धीरे-धीरे इस बिजनेस में माहिर होते गए। जल्द ही उन्हें अदाज़ा हो गया कि वो ऑटोमोबाईल रेन्टल से मुनाफ़ा कमा सकते हैं। उन्हीं महिला की एक सलाह ने रमेश बाबू की किस्मत बदल दी।

रमेश बाबू के पास सिर्फ रॉल्स रॉयस ही नहीं बल्कि करीब 400 गाड़ियां हैं। इनमें से 120 लग्जरी कारें हैं। रमेश बाबू ने सबसे पहली लग्जरी कार Mercedes E Class 38 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने तीन और मर्सिडीज और 4 BMW कारें अपने बेड़े में शामिल की, उनके पास दर्जनों Toyota Innova हैं। रमेश बाबू के पास वैन और मिनी बसें हैं। इसमें Rolls-Royce Silver Ghost, Mercedes C, E and S class और BMW 5, 6 और 7 सीरीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल है। इतना ही नहीं उनके बेड़े में इंपोर्टेड मर्सिडीज वैन और टोयोटा मिनी बसें भी शामिल हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...