10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedबॉडी डबल सागर पांडे की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान ने...

बॉडी डबल सागर पांडे की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान ने टूटे दिल के साथ कही ये बात

Published on

मनोरंजन जगत से एक और झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। सलमान खान के हमशक्ल और बॉडी डबल सागर सलमान पांडे का निधन हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव की तरह जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया। इस दुखद घटना पर सलमान खान ने भी पोस्ट किया और कलाकार को याद किया। सागर पांडे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हस्ती रहे हैं। उनके ढेरों प्रशसंक हैं और वह सलमान खान की कार्बन कॉपी के नाम से मशहूर थे।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सागर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दिल से शुक्रिया अदा करता हूं आपका। आप मेरे साथ रहे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। सागर आपका शुक्रिया। एक्टर के पोस्ट पर संगीता बिजलानी ने भी दुख जताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर पांडे मनोरंजन इंडस्ट्री के बॉडी डबल की तरह काम करते थे। शुक्रवार को वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे और इस दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। फिर आनन फानन में जब उन्हें अस्पताल में ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने दुख जताते हुए पोस्ट किया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
सागर पांडे को जिम में मौजूद लोगों ने मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में स्थित हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रामा केयर म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल में लाने से पहले ही वह दम तोड़ चुके थे।

कौन थे सागर पांडे
सागर पांडे उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे जो कि सलमान खान की तरह हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। कई साल स्ट्रगल करने के बाद जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने बॉडी डबल की तरह काम करना शुरू किया। वह अपने चहेते सलमान खान की तरह बैचलर थे। उनके 5 भाई थे और वही घर को संभालते थे।

ऐसे शुरू किया करियर
साल 1998 में बॉडी डबल के तौर पर सागर ने कुछ कुछ होता से करियर की शुरुआत की थी। वह दबंग, दबंग 2, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी करीब 50 फिल्मों में काम कर चुके थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि काम न मिलने की वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...