10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमर्सिडीज-बेंज इंडिया के CEO की कार ट्रैफिक में फंसी, गाड़ी छोड़कर ऑटो...

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के CEO की कार ट्रैफिक में फंसी, गाड़ी छोड़कर ऑटो रिक्शा में चल दिए

Published on

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी व सीईओ मार्टिन श्वेंक की एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, उन्होंने ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए एक तस्वीर साझा की और बताया कि वह अपनी S-Class कार के ट्रैफिक में फंसने के बाद ऑटो रिक्शा लेकर चल दिए। इस पर तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग सीईओ साहब का यह अंदाज देखकर उन्हें डाउन टू अर्थ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि हम तो गाड़ी में बैठकर उसकी लग्जरी का मजा लेते। बता दें, पिछले दिनों बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में अपनी कार के फंसने के बाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर आपतकाल सर्जरी के लिए दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला?
मार्टिन श्वेंक ने इंस्टाग्राम पर 29 सितंबर को एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- अगर पुणे की बेहतरीन सड़कों पर आपकी एस-क्लास (मर्सिडीज कार) फंस जाए तो आप क्या करेंगे? शायद गाड़ी से उतरकर कुछ किलोमीटर चलना शुरू करेंगे और फिर रिक्शा ले लेंगे? उनकी इस इंस्टा पोस्ट को अब तक लगभग सात सौ लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।

यूजर्स करने लगे मार्टिन की तारीफ
मार्टिन की पोस्ट पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ लोगों ने कहा कि आपने कमाल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आप जमीन से जुड़े इंसान हैं। अन्य यूजर ने लिखा- मैं तो फिर भी एस-क्लास में ही बैठा रहता है और अमीरियत का मजा उठाता। जबकि एक शख्स ने लिखा कि वड़ा पाव ऑर्डर कर देना था। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें बताएं।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...