10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedSBI समेत इन बैंकों ने दिया झटका, महंगा हुआ लोन, बढ़ेगी आपकी...

SBI समेत इन बैंकों ने दिया झटका, महंगा हुआ लोन, बढ़ेगी आपकी EMI

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश के कई बैंकों ने भी अपना कर्ज महंगा कर दिया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी अपने लोन महंगे कर दिए हैं. इसके अलावा कई और बैंकों ने भी अपने कर्ज महंगा कर दिया है. महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट (Repo Rate) में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से बैंकों ने भी लोन पर पर अपने ब्याज दर को बढ़ाना शुरू कर दिया है.

आज से लागू हो जाएंगी नई दरें
SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिग रेट (EBLR) और रेपो रेट से संबंधित उधार दर RLLR में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद EBLR 8.55 फीसदी हो गया और RLLR 8.15 पर पहुंच गया है. शनिवार यानी आज से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी.

बढ़ेगी आपकी ईएमआई
बैंक ऑफ इंडिया ने RBLR बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है. ICICI बैंक ने भी अपने EBLR में इजाफा किया है और ये बढ़कर 9.60 फीसदी हो गया है. EBLR वो ब्याज दर है, जिससे कम दर पर बैंक कर्ज देने की अनुमति नहीं देते हैं. कर्ज दर में वृद्धि के साथ उन लोगों की की ईएमआई बढ़ जाएगी, जिन्होंने EBLR या RLLR पर लोन लिया है.

एचडीएफसी (HDFC) ने होम लोन के ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. नई दर एक अक्टूबर से प्रभावी होगी. इस वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में सातवीं बार ब्याज दरों में इजाफा किया है.

रेपो रेट में लगातार इजाफा
महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक इस साल मई से लेकर अब तक चार बार रेपो रेट में इजाफा कर चुका है. रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. आरबीआई की इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.90 फीसदी पर पहुंच गया है. रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है.

महंगाई दर
देश में खुदरा महंगाई दर लगतार आठवें महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तय लक्ष्य सीमा से ऊपर बनी हुई है. पिछले महीने जारी किए गए खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों को देखें तो अगस्त में यह एक बार फिर से 7 फीसदी पर पहुंच गई. इससे पहले जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 6.71 फीसदी पर आ गई थी.

वहीं, जून में यह 7.01 फीसदी, मई में 7.04 फीसदी और अप्रैल में 7.79 फीसदी रही थी. सरकार ने महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये ऊपर बनी हुई है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...